फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur AIIMS gets 74 senior residents 32 still waiting

Gorakhpur: एम्स को मिले 74 सीनियर रेजिडेंट, 32 अभी प्रतीक्षा में; एक सप्ताह में करना है ज्वाइन

Thu, 02 Nov 2023 11:58 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 02 Nov 2023 11:58 AM IST
सार

मीडिया प्रभारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि एनेस्थीसिया, दंत रोग, नाक कान गला रोग, चेस्ट, रेडियोथेरेपी व ट्रामा एंड इमरजेंसी में तीन-तीन सीनियर डॉक्टर चयनित हुए हैं। एनाॅटामी, एंडोक्राइनोलाॅजी, फोरेंसिक मेडिसिन, नेफ्रोलाजी, बाल रोग सर्जरी, फिजियोलॉजी व रेडियोलॉजी में एक-एक एसआर की नियुक्ति हुई है।

विज्ञापन
Gorakhpur AIIMS gets 74 senior residents 32 still waiting
गोरखपुर एम्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जल्द ही डॉक्टरों की कमी खत्म हो जाएगी। संस्थान में 74 सीनियर रेजीडेंट (एसआर) की नियुक्ति हो गई है। इसके अलावा अभी 32 डॉक्टरों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। एक सप्ताह में इन्हें ज्वाइन करना है।
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि एनेस्थीसिया, दंत रोग, नाक कान गला रोग, चेस्ट, रेडियोथेरेपी व ट्रामा एंड इमरजेंसी में तीन-तीन सीनियर डॉक्टर चयनित हुए हैं। एनाॅटामी, एंडोक्राइनोलाॅजी, फोरेंसिक मेडिसिन, नेफ्रोलाजी, बाल रोग सर्जरी, फिजियोलॉजी व रेडियोलॉजी में एक-एक एसआर की नियुक्ति हुई है।
विज्ञापन


सामुदायिक चिकित्सा, जनरल मेडिसिन, नेत्र रोग, ऑर्थो विभाग को चार-चार एसआर मिले हैं। चर्म रोग, माइक्रोबायोलाॅजी, मानसिक रोग विभाग में दो-दो एसआर की तैनाती हुई है। जनरल सर्जरी में आठ, बाल रोग व पैथोलाॅजी में सात-सात एसआर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: जमीन राजघाट किनारे मगर वेदी की मंजूरी देंगे धंधेबाज एमआरडीजे-गुज्जर

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग को पांच एसआर मिले हैं। इन चयनित डॉक्टरों के ज्वाइन नहीं करने पर प्रतीक्षा सूची में से वरिष्ठता के आधार पर डॉक्टरों को मौका मिलेगा। डॉक्टरों के ज्वाइन करने के बाद एम्स में चिकित्सा सुविधा बेहतर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed