फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Tight security arrangements in Gorakhnath temple

गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस

Sun, 12 Jan 2020 10:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 12 Jan 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
Tight security arrangements in Gorakhnath temple
गोरखनाथ मंदिर परिसर में पुलिस कर्मियों को निर्देश देते एसएसपी डॉ सुनील कुमार गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी मेले के दौरान सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए जाएंगे। शनिवार को एटीएस की तर्ज पर ट्रेंड 20 पुलिसकर्मियों को शामिल कर बनाए गए दस्ता ने रिहर्सल भी किया। एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुता, सीओ प्रवीण सिंह ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। मंदिर के प्रवेश और निकासी द्वार पर कमियों को दूर करने के लिए एसएसपी ने निर्देश दिए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गोरखनाथ मेले में सुरक्षा को देखते हुए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। एटीएस की तर्ज पर तैयार 20 पुलिस कर्मचारियों का स्पेशल दस्ता मंदिर परिसर में तैनात रहेगा। मंदिर परिसर में 55 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन


करीब चार सौ कांस्टेबल के अलावा पीएसी के जवान भी तैनात रहेंगे। मंदिर में एक अस्थायी थाना और आठ पुलिस चौकियां बनाई गई हैं। पार्किंग के लिए 10 स्थान निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि गोरखनाथ मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। गठित टीम की ड्यूटी लगाई गई है। जरूरत के हिसाब से ड्यूटी बढ़ाई जा सकती है।

तैनात पुलिस फोर्स
इंस्पेक्टर 01
एसआई 10
हेड कांस्टेबल 45
महिला कांस्टेबल 11
पुलिस चौकी पर तैनाती
एसआई 02
कांस्टेबल 10
मंदिर में वॉच टॉवर 09
कैंपस में कुल फोर्स की तैनाती
सीओ-01, इंस्पेक्टर-04
एसआई-50, महिला एसआई-17, हेड कांस्टेबल-375, महिला कांस्टेबल 90
होमगार्ड्स 400
एलआईयू एसआई 12
कांस्टेबल 15
ट्रैफिक हेड कांस्टेबल 07
ट्रैफिक कांस्टेबल 14
विशेष दस्ता ड्यूटी 20
कवच 01 वाहन
पीएससी 03 कंपनी एक प्लाटून पहले से तैनात
एनडीआरएफ. 02 कंपनी एक प्लाटून पहले से तैनात
डीएफएमडी. 10 जगहों पर
हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर . 20
बम डिस्पोजल टीम. 02
डॉग स्कवायड. 01
ड्रोन कैमरा. 01

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed