फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gold and silver trade expected to be worth Rs 2500 crore in Gorakhpur on Dhanteras

धनतेरस : बाजार गुलजार, सजीं दुकानें...सोने-चांदी में 2500 करोड़ रुपये का बाजार होने की संभावना

Sat, 18 Oct 2025 02:06 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 18 Oct 2025 02:06 PM IST
सार

सराफा मंडल के अध्यक्ष गणेश वर्मा ने बताया कि सोने-चांदी का लगभग 2500 करोड़ का व्यापार होगा। उनका कहना था कि पूरे दिवाली तक लगभग चार हजार करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। इसके साथ ही फूलों की भी बिक्री लाखों में हो सकती है।

विज्ञापन
Gold and silver trade expected to be worth Rs 2500 crore in Gorakhpur on Dhanteras
खरीदारी करते ग्राहक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

धनतेरस के एक दिन पहले शुक्रवार को बाजार दिवाली के रंग में रंग गया। गट्टा-मिठाई, गणेश-लक्ष्मी की छोटी-छोटी प्रतिमाओं के साथ लावा-लाई की दुकानें भी लग गईं। सुबह होते ही बाजारों में खरीदारी के लिए ग्राहकों की चहल-बहल बढ़ गई। इसको लेकर सड़कों पर भी वाहनों का आवागमन ज्यादा रहा।

विज्ञापन


शनिवार को धनतेरस पर जमकर खरीदारी हो रही है। सुबह से ही बाजार सजकर तैयार हैं। दिवाली तक कुल मिलाकर लगभग चार हजार करोड़ का हो कारोबार सकता है। गोलघर, हाल्सीगंज, साहबगंज, टाउनहाल तिराहा, रेती, घंटाघर, रुस्तमपुर, गोरखनाथ आदि जगहों पर गणेश-लक्ष्मी, धनकुबेर की मूर्तियों और सजावट के सामानों के स्टाल पर सुबह से ही भीड़ दिख रही है।

विज्ञापन

टाउनहाल तिराहे पर गणेश-लक्ष्मी के मूर्तियों क स्टाल लगाए। व्यापारियों ने बताया कि कोलकाता से मिट्टी की मूर्तियां मंगाई गईं हैं जो सौ रुपये से दो हजार रुपये तक की बिक रही हैं। बताया जा रहा है कि बर्तन का लगभग आठ करोड़ के कारोबार होने की उम्मीद है। वहीं व्यापारी राजेश नेभानी ने बताया कि कपड़े का कारोबार लगभग 400 करोड़ का होगा।

वाहन एजेंसी के जीएम सेल्स वैभव पांडेय ने बताया कि वाहनों का लगभग 12 सौ करोड़ से ज्यादा का कारोबार होगा। सराफा मंडल के अध्यक्ष गणेश वर्मा ने बताया कि सोने-चांदी का लगभग 2500 करोड़ का व्यापार होगा। उनका कहना था कि पूरे दिवाली तक लगभग चार हजार करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। इसके साथ ही फूलों की भी बिक्री लाखों में हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed