{"_id":"66789f3003e80705cc039dc4","slug":"goddhoiya-nala-water-hyacinth-blocked-the-path-of-flowtrouble-will-increase-during-rainy-season-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-598513-2024-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोड़धोइया नाला- जलकुंभी ने रोकी बहाव की राह, बरसात में बढ़ेगी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोड़धोइया नाला- जलकुंभी ने रोकी बहाव की राह, बरसात में बढ़ेगी मुसीबत
Mon, 24 Jun 2024 10:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 24 Jun 2024 10:52 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन गोड़धोईया नाला और क्षतिग्रस्त मकान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निर्माणाधीन गोड़धोइया नाले में जलकुंभी ने बहाव रोक दी है। बहाव कम होने से आसपास के लोग चिंतित हैं कि बरसात में मोहल्लों में जलभराव हो जाने से घर में भी पानी भर जाएगा। ऐसे में उन्हें मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। लोग अपने काम पर और बच्चे स्कूल कैसे जाएंगे? हालांकि, जल निगम और नगर निगम की ओर से नाले की सफाई करवाई जा रही है, लेकिन मानसून निकट देख लोग आशंकित हैं।
विज्ञापन
रविवार को बिछिया में ताड़ीखाना के पास पोकलेन से जलकुंभी निकाली जा रही थी। स्थानीय राजेश ने बताया कि हर साल बरसात के दिनों में पानी भर जाता है। इस बार भी जलकुंभी बहुत है। पानी कैसे निकलेगा, समझ में नहीं आ रहा। शक्तिनगर में फौजदार सिंह का कहना है कि पहले कच्चे नाले में इससे अधिक पानी निकलता था।
विज्ञापन
कहीं तीन फीट तो कहीं पांच फीट ऊंचे नाले की दीवारों के बीच पानी भरा है। नाले की दीवार एक या डेढ़ फीट बची है, जहां पानी नहीं पहुंचा है। यदि पानी और बढ़ा तो परेशानी बढ़ सकती है, क्योंकि सड़क भी टूट चुकी है। नाले से घरों का पानी नहीं निकल पा रहा है, तो बारिश होने पर मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। नाला ओवरफ्लो होगा तो आसपास के घरों में पानी जाएगा।
विज्ञापन
बारिश होने पर होगा जलभराव
गोड़धोइया नाले से शहर के आधे से अधिक मोहल्लों की नालियां जुड़ी हैं। बशारतपुर से शक्तिनगर पुलिया तक निर्माणाधीन नाले से जल निकासी की कोशिश की गई है, लेकिन पानी रुकने की वजह से बशारतपुर, हरिसेवकपुर, धर्मपुर समेत अन्य क्षेत्रों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि पानी का बहाव बहुत कम है। बारिश में जलभराव हो जाएगा।
अधिशासी अभियंता, जल निगम पंकज कुमार ने बताया कि गोड़धोइया नाले से जलकुंभी की सफाई कराई जा रही है। कुछ जगह डायवर्जन कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसकी वजह से बहाव धीमा है। नाले में जहां बहाव बाधित हो रहा है, वहां सफाई कराई जा रही है। जहां पोकलेन मशीन नहीं पहुंच पा रही है, वहां नाव से सफाई कराई जा रही है। एक से दो दिन में बहाव में तेजी देखने को मिलेगी।