फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girlfriend adamant on insisting on marrying boyfriend in Deoria

देवरिया: प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका, तीन दिनों से थाने में डाला डेरा

Sat, 27 Nov 2021 02:44 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 27 Nov 2021 02:44 PM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि युवक को हिरासत में लिया गया है। युवती शादी की जिद पर अडिग है।

विज्ञापन
Girlfriend adamant on insisting on marrying boyfriend in Deoria
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया जिले के लार क्षेत्र में प्रेमी पर बेवफाई का आरोप लगा एक प्रेमिका तीन दिनों से थाने में डेरा जमा शादी की जिद पर अड़ी हुई है। उसका आरोप है कि प्रेमी ने उससे पांच वर्ष पूर्व एक मंदिर में शादी रचाई थी। उसे छोड़ 28 नवंबर को दूसरी शादी करने के लिए तिलक चढ़ने वाला है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


पुलिस युवक से पूछ ताछ कर रही है। उधर मामले की जानकारी के बाद रिश्तेदारों ने तिलक लाने से मना कर दिया है। जानकारी के मुताबिक लार थाना क्षेत्र के एक गांव के एक युवक और युवती लंबे समय से एक दूसरे से प्रेम करते थे। प्यार इस कदर परवान चढ़ा की साथ जीने मरने की कसम खाते हुए क्षेत्र के एक मंदिर में शादी रचा ली।
विज्ञापन


इसके कुछ ही महीनो बाद युवक विदेश कमाने चला गया। इसी बीच युवती युवक के घर पहुंच शादी होने की बात कहते हुए घर में रहने की जिद करने लगी। किसी तरह लोगों के समझाने के बाद युवती अपने घर लौटी। दो वर्षों बाद दो सप्ताह पूर्व युवक कमाकर गांव पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने उसकी शादी सिवान जिला के एक गांव में तय कर दी। उसकी 28 नवंबर को तिलक और एक दिसंबर को शादी होनी थी। इस बात की जानकारी होते ही युवती तीन दिन पूर्व थाने पहुंची और प्रेमी पर बेवफाई का आरोप लगा पुलिस से शादी रोकवाने की जिद करने लगी। वह तीन दिनों से थाने में बैठी हुई है।


वहीं पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। उधर युवक द्वारा दूसरी शादी करने की जानकारी होते ही रिश्तेदारों ने तिलक लाने से मना कर दिया है। इस बात की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि युवक को हिरासत में लिया गया है। युवती शादी की जिद पर अडिग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed