{"_id":"652a3c8902b53591500c3e96","slug":"girl-molested-in-name-of-getting-a-job-one-and-a-half-lakh-rupees-were-snatched-2023-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से दुष्कर्म, डेढ़ लाख हड़पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से दुष्कर्म, डेढ़ लाख हड़पा
Sat, 14 Oct 2023 12:30 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:30 PM IST
सार
गोरखपुर में एक युवती से नौकरी के नाम पर ठगी की गई। इतना ही नहीं उसके साथ हैवानियत भी की गई। नौकरी के नाम पर युवती से रुपये लिए और नौकरी भी नहीं लगवाई। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने इसी क्षेत्र के निवासी युवक पर नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म करने व डेढ़ लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया। आरोप है कि पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर घटना की गई है। पुलिस जांच की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, युवती ने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में कहा कि वह सिपाही भर्ती के लिए तैयारी कर रही है। इसी बीच उसके गांव के बगल का रहने वाला शैलेंद्र यादव उसके घर आया और कहा कि मैंने कई लोगों को पुलिस विभाग में नौकरी दिलाई है।
विज्ञापन
आरोप है कि शैलेंद्र ने युवती को झांसे में ले लिया। युवती ने अपना खेत बंधक रखकर दो लाख रुपये एकत्र किया और 27 नवंबर 2022 को डेढ़ लाख शैलेंद्र को दे दिया। मार्च तक भर्ती नहीं हुई तो शैलेंद्र ने कहा कि बाकी रुपये मेरे घर लेकर आओ तब तुम्हारा काम कराएंगे।
युवती ने बाकी पैसा देने में असमर्थता व्यक्त की तो शैलेंद्र ने गारंटी के रूप में उससे पोस्ट डेटेड चेक की मांग की। नौ सितंबर 2023 को युवती चेक लेकर उसके घर गई तो शैलेंद्र ने एक सादा चेक पर हस्ताक्षर कराकर रख लिया। उसने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया।
युवती ने बाकी पैसा देने में असमर्थता व्यक्त की तो शैलेंद्र ने गारंटी के रूप में उससे पोस्ट डेटेड चेक की मांग की। नौ सितंबर 2023 को युवती चेक लेकर उसके घर गई तो शैलेंद्र ने एक सादा चेक पर हस्ताक्षर कराकर रख लिया। उसने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया।