फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girl found with hands and feet tied on side of highway in Maharajganj

युवती संग ये कैसी अनहोनी: पुलिस चौकी से 100 मीटर दूरी पर खड़ी थी बेबस, मांग ही नहीं मुंह में भी लगा था सिंदूर

Thu, 07 Dec 2023 11:04 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 07 Dec 2023 11:04 PM IST
सार

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद गुप्ता ने कहा कि युवती से पूछताछ के बाद जांच-पड़ताल की जा रही है। युवती ने एक युवक पर आरोप लगाए हैं। उसके खिलाफ पहले भी दुष्कर्म का केस दर्ज करा चुकी है।

विज्ञापन
Girl found with hands and feet tied on side of highway in Maharajganj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

महराजगंज जिले के फरेंदा-महराजगंज हाईवे पर गुरुवार को आईटीएम पुलिस चौकी से सौ मीटर पहले हाथ-पैर बंधी एक युवती मिली। युवती के मांग में सिंदूर लगा था। सिंदूर पिलाया भी गया था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल भेज दिया। इसके बाद पूछताछ की।

विज्ञापन

युवती पनियरा क्षेत्र की रहने वाली है। घुघली क्षेत्र के एक युवक के खिलाफ पहले दुष्कर्म का केस दर्ज करा चुकी है। आरोपी युवक जेल भी जा चुका है। जमानत पर बाहर आने के बाद पिछले नवंबर माह में उसकी शादी हुई है। ईधर, आईटीएम पुलिस चौकी के समीप मिली युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कोतवाली पुलिस आरोप की जांच-पड़ताल कर रही है। जिस युवक पर आरोप लगा रही है, पुलिस की जांच में उसकी लोकेशन घटना स्थल पर नहीं मिलने की बात सामने आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था के बीच युवती का इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद गुप्ता ने कहा कि युवती से पूछताछ के बाद जांच-पड़ताल की जा रही है। जिस युवक पर वह आरोप लगा रही है। उसके खिलाफ पहले भी दुष्कर्म का केस दर्ज करा चुकी है। वह जेल भी जा चुका है। प्रकरण में सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed