फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girl dies in BRD Medical during Treatment

गोरखपुर: बीआरडी मेडिकल में युवती ने दम तोड़ा, परिजनों ने कहा- कोरोना के डर नहीं हुआ इलाज

Fri, 03 Apr 2020 04:26 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 03 Apr 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
Girl dies in BRD Medical during Treatment
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड में बृहस्पतिवार की रात एक युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप था कि युवती के इलाज में लापरवाही बरती गई है। कोरोना के डर की वजह से डॉक्टर मरीज से दूरी बनाकर इलाज कर रहे थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खजनी के नगवा जैतपुर निवासी अंकिता यादव (18) को सांस लेने में तकलीफ थी। बुधवार की दोपहर परिजन उसे इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। युवती को बुखार था। सीने में संक्रमण के साथ सांस लेने में उसे तकलीफ हो रही थी। इसके बावजूद समय से इलाज नहीं मिल सका।
विज्ञापन


युवती के पिता रामा यादव के मुताबिक बेटी दो दिन से भर्ती थी। डॉक्टर और नर्स को कई बार बताया गया कि बेटी की तबीयत ज्यादा खराब है। इसके बावजूद ढंग का इलाज नहीं मिल सका। डॉक्टरों को डर था कि बेटी को कोरोना का संक्रमण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्बुलेंस चालक नहीं ले जाना चाह रहे थे शव
कोरोना की अफवाह के चलते परिजनों को शव ले जाने में काफी परेशानी हुई। बस्ती की घटना के बाद कोई एंबुलेंस चालक शव ले जाने को तैयार नहीं था। बाद में समझाने पर एक एंबुलेंस चालक शव ले जाने को तैयार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed