{"_id":"63d7454cca6994016f148906","slug":"girl-committed-suicide-after-chatting-with-her-fiance-marriage-was-to-be-held-on-february-9-in-gorakhpur-2023-01-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आपने मेरे संग बहुत गलत किया: मंगेतर से चैटिंग करते हुए सुसाइड नोट में लिखा-मुझे नहीं पता था कि आप ऐसे निकलोगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपने मेरे संग बहुत गलत किया: मंगेतर से चैटिंग करते हुए सुसाइड नोट में लिखा-मुझे नहीं पता था कि आप ऐसे निकलोगे
Mon, 30 Jan 2023 09:56 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 30 Jan 2023 09:56 AM IST
सार
गोरखपुर में एक युवती ने मंगेतर से चैटिंग करते हुए खुदकुशी कर ली। नौ फरवरी को शादी होनी थी। परिजन शादी की तैयारी में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि युवती के पिता श्रीकांत यादव ने मंगेतर के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
गोरखपुर में युवती ने किया सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के गुलरिहा थाना इलाके के एक गांव में युवती ने शनिवार दोपहर में मंगेतर से व्हाट्सएप पर चैटिंग के बाद कुंडी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती की शादी नौ फरवरी को तय थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही युवती के मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल डुमरी नंबर दो के बंगला टोला निवासी श्रीकांत यादव, परिजनों के साथ गुजरात के बड़ोदरा में रहते हैं। वह वहां पर ठेकेदारी करते हैं। बेटी बिंदिया (23) की शादी एक वर्ष पूर्व गीडा थाना क्षेत्र के बोक्टा निवासी संतराम यादव के पुत्र चंद्रजीत के साथ तय की थी। नौ फरवरी को शादी होनी थी।
शादी की तैयारी के लिए श्रीकांत, परिवार के साथ गुजरात से 18 जनवरी को घर आए थे। शनिवार को श्रीकांत अपने परिजनों के साथ कपड़े की खरीदारी करने गए थे, जबकि बेटा शादी का कार्ड बांटने। युवती की मां गांव में दूसरे मकान पर शादी की तैयारी में व्यस्त थीं।
विज्ञापन
इसी दौरान युवती, कमरे का दरवाजा बंदकर छत की कुंडी में दुपट्टा से गले में फंदा लगाकर झूल गई। दोपहर साढ़े तीन बजे परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो आनन-फानन उसे नीचे उतार कर भटहट सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। गुलरिहा थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। लड़के का मोबाइल फोन स्वीच ऑफ है।

‘मुझे नहीं पता था कि आप ऐसे निकलोगे’
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि दोपहर में युवती का मंगेतर उसके व्हाट्सएप पर चैटिंग के जरिये बात कर रहा था। इस दौरान कई बार कॉल भी किया। चैटिंग में युवती ने लिखा है कि ‘मुझे नहीं पता था कि आप ऐसे निकलोगे, भगवान करें आप को मुझसे अच्छी मिले, आप ने सिर्फ टाइम पास किया मेरे साथ, बस आप को मुझसे प्यार ही नहीं था कभी। दूसरी चैट में युवती ने लिखा, ‘मैं अब उस घर में कैसे आऊंगी, कैसे रहूंगी, अब मैं नहीं रह पाऊंगी उस घर में, आप को कोई फर्क नहीं पड़ता हमारी शादी हो या न हो तो मैं अकेले नहीं रह पाऊंगी अब।’ अंतिम चैट उसने लिखा है कि ‘बहुत गलत किया आपने।’ दूसरी तरफ युवती के परिजनों का कहना है कि मंगेतर की ओर से भेजे गए संदेश को उसने डिलीट कर दिया था। बताया जा रहा है कि शादी तय होने के बाद युवक और युवती हाल ही में मुंबई स्थित साईं बाबा मंदिर घूमने भी गए थे।
युवती के पिता ने दी तहरीर
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि युवती के पिता श्रीकांत यादव ने मंगेतर के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक, उन्होंने आरोप लगाया कि चैटिंग और कॉल के दौरान मंगेतर ने बेटी को इतना प्रताड़ित किया कि उसने आत्महत्या कर ली। मैंने तिलक में पांच लाख रुपये दिए थे। तीन लाख रुपये और बुलेट गाड़ी मांग रहे थे।