{"_id":"617e8867f7a06550733eb060","slug":"girl-body-found-in-fishing-pond-at-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: मछली पालने वाले पोखरे में मिला युवती का शव, ऐसे हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: मछली पालने वाले पोखरे में मिला युवती का शव, ऐसे हुई पहचान
Sun, 31 Oct 2021 05:47 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 31 Oct 2021 05:47 PM IST
सार
वाल्टरगंज थाने के कोड़री गांव में स्थित है पोखरा, संतकबीरनगर के दुधारा थाने के करही निवासी महिला के रूप में हुई पहचान।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग के कोडरी गांव के मछली पालन वाले तालाब में एक युवती का सड़ा शव रविवार की सुबह मिला। शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते ही देखते क्षेत्र व आम लोगों की काफी भीड़ इकट्ठी हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष दुर्विजय मय फोर्स व फॉरेंसिक टीम ने शव को तालाब में से बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष दुर्विजय कुमार ने बताया कि शव को तालाब से बाहर निकलवाने का प्रयास किया ही जा रहा था कि इटौआ के मजदूर राम बहादुर राजभर व कटहरा के शेषराम राजभर तालाब में कूद गए और शव को बाहर निकाल लाए।
विज्ञापन
शव की शिनाख्त संतकबीर नगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के करही गांव निवासी 23 वर्षीया अजरा खातून पुत्री एजाज अहमद के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि मृत्यु के कारणों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
29 अक्तूबर से गायब थी अजरा खातून
संतकबीर नगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के करही गांव निवासिनी 23 वर्षीया अजरा खातून अपने तीन भाईयों सिराज अहमद, फैय्याज अहमद व सरफराज अहमद में सबसे छोटी थी। उसके जन्म के क़ुछ दिन बाद ही इसके मां-बाप की मौत हो गई थी। जिसके बाद सोनहा थाना क्षेत्र के सेहमों गांव निवासी मौसा जऊआद अली तथा मामा ने उसे अपने घर सेहमों में लाकर परवरिश की। पिछले 29 अक्तूबर सुबह पांच बजे वह अचानक घर से गायब हो गई। उसके मौसा-मौसी दिन भर ढूंढते रहे। न मिलने पर 29 अक्तूबर की शाम सोनहा थाने पर जाकर गुमशुदगी दर्ज कराई।