फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GIDA ready for ground breaking ceremony

Gorakhpur News: गीडा ने शुरू की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारी

Tue, 25 Apr 2023 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
GIDA ready for ground breaking ceremony
- 8500 करोड़ रुपये के प्रस्ताव किए गए चिह्नित
विज्ञापन

- अगस्त और सितंबर के बीच हो सकता है कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) के बाद अब पहले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारी गीडा प्रशासन ने शुरू कर दी है। यह आयोजन अगस्त और सितंबर के बीच हो सकता है। समारोह के जरिए 10 हजार करोड़ के प्रस्ताव को शामिल करने की तैयारी है। इसमें करीब 8500 करोड़ रुपये के प्रस्ताव चिह्नित किए जा चुके हैं। इनमें वरुण बेवरेजेज, केयान डिस्टिलरी, तत्वा प्लास्टिक आदि के प्रस्ताव शामिल किए गए हैं। इसमें वरुण बेवरेजज की तरफ से शुरुआत की जा चुकी है।

सीईओ गीडा पवन अग्रवाल ने बताया कि उद्यमियों से वार्ता चल रही है। बड़े स्तर पर जो भी प्रोजेक्ट है उसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। इसे लेकर मुख्य सचिव का निर्देश भी मिल चुका है। बताया कि जिले में मिले कुल प्रस्तावों में 20 फीसदी निवेश को जमीन पर उतारना है। इनमें ग्रीन अमोनिया प्लांट शामिल हैं। इसके अलावा तत्वा प्लास्टिक को जमीन दी जा चुकी है। केयान डिस्टलरी को भी कुछ जमीन आवंटित की गई है। इसे लेकर उद्यमियों में जबरदस्त उत्साह है। बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भी शिरकत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed