{"_id":"627363c84c67ec75b8251e53","slug":"gida-amin-suspended-for-obstruction-and-negligence-in-government-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सरकारी काम में बाधा व लापरवाही पर गीडा के अमीन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सरकारी काम में बाधा व लापरवाही पर गीडा के अमीन निलंबित
Thu, 05 May 2022 11:12 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 05 May 2022 11:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के अमीन सुधीर कुमार अकेला को काम में लापरवाही व गड़बड़ी पर प्राधिकरण के सीईओ पवन अग्रवाल ने निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सहायक महाप्रबंधक हिमांशु मिश्रा को सौंपी गई है। जांच पूरी होने तक के लिए अमीन को गीडा कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
गीडा सीईओ ने बताया कि प्राधिकरण के भूमि अधिग्रहण अनुभाग की समीक्षा के दौरान पाया गया कि अमीन सुधीर कुमार अकेला, भगवानपुर एवं नरकटहा में प्रस्तावित गीडा की विकास योजना के कार्य में किसानों से समझौता के आधार पर भूमि क्रय और उसकी पैमाइश की स्थिति को स्पष्ट नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन
साथ ही यह भी तथ्य सामने आया कि आरोपी अमीन, गीडा के विभिन्न सेक्टरों में अवैध निर्माण/अतिक्रमण की प्रवृत्ति को बढ़ावा देकर विभागीय कार्यों में गतिरोध पैदा करते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देशों का उल्लंघन कर रहे थे।
विज्ञापन
ऐसे में शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने, अपने पदीय दायित्व से विमुख तथा उदासीन आचरण करने, मनमानेपन, स्वेच्छाचारिता से गीडा प्राधिकरण की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव डालने के कृत्य में उन्हें निलंबित कर दिया गया। इस संबंध में सुधीर कुमार अकेला का पक्ष नहीं मिल सका है। उनका पक्ष आन पर प्रकाशित किया जाएगा।