{"_id":"6a63d2a5b8d75faace0b7e96","slug":"general-manager-uday-bonwarkar-felicitated-the-winners-of-the-inter-divisional-cultural-competition-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1396560-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेल परिवार के बच्चों ने मंच पर रचा विभिन्न कलाओं का अद्भुत संसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेल परिवार के बच्चों ने मंच पर रचा विभिन्न कलाओं का अद्भुत संसार
Sat, 25 Jul 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने कहा कि मुख्यालय व तीनों मंडलों के कलाकारों ने मंच पर विभिन्न कलाओं एवं विधाओं का अद्भुत संसार रचा है। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक भूमि पूर्वोत्तर रेलवे पर कला और संस्कृति का अद्भुत समन्वय देखने को मिला।
वह रेलवे प्रेक्षागृह में शुक्रवार को आयोजित अंतर मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के अंतिम चरण के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के लिए आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से रेल परिवार और उनके बच्चों की प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया गया है। महाप्रबंधक ने विजेता प्रतिभागियों के साथ निर्णायक मंडल को भी सम्मानित किया।
प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे में पहली बार इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य रेलकर्मियों, विशेषकर उनके बच्चों और परिजनों की छिपी प्रतिभाओं को सम्मानजनक मंच देना है।
विज्ञापन
कविता पाठ में सैयद मोहम्मद अहद और निखिल प्रसाद मौर्या, वादन में आशीष एडम्यूड, शास्त्रीय गायन में किरण विष्ट, उपशास्त्रीय एवं सुगम संगीत में अनावी शाह और सुहानी मिश्रा, जादू प्रदर्शन में अग्रिमा श्रीवास्तव, लोकनृत्य में गुलशन आरा, उपशास्त्रीय नृत्य में कनिका सोनकर और आकृति श्रीवास्तव, समूह नृत्य में गुलशन आरा समूह व शास्त्रीय नृत्य में सनावी श्रीयम, सारिका प्रकाश और संस्कृति शर्मा ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष मीनाक्षी बोरवणकर समेत अधिकारी व अन्य मौजूद रहे। वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी गोपाल प्रसाद गुप्ता ने आभार जताया। संचालन आसिफ जहीर और रचना श्रीवास्तव ने किया।