{"_id":"616c8028eae86c30740ad98b","slug":"general-knowledge-easy-maths-science-confused-gorakhpur-city-news-gkp4132007200","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य ज्ञान आसान, गणित-विज्ञान ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य ज्ञान आसान, गणित-विज्ञान ने उलझाया
विज्ञापन

गोरखपुर। अभ्यर्थियों ने कहा कि जहां सामान्य ज्ञान के सवाल आसान आए थे वहीं गणित-विज्ञान ने काफी उलझाया। प्रदेश के एडेड जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा रविवार को 41 केंद्रों पर हुई। केंद्र के 200 गज की परिधि में धारा 144 लागू की गई थी। दो पालियों में पेपर हुए। इसके लिए 20794 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 16961 ने परीक्षा दी वहीं 3833 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे।
पेपर होने के बाद अभ्यर्थियों ने बताया कि सामान्य ज्ञान से जुड़ा पहला खंड बेहद आसान आया था। दूसरे खंड में भाषा, सामाजिक अध्ययन, विज्ञान और गणित में एक खंड को चुनकर जवाब लिखना था। इसके सवाल अपेक्षाकृत मुश्किल वाले थे। डीआईओएस ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि परीक्षा के लिए 19560 अभ्यर्थियों ने सुबह की पाली में पंजीकरण कराया था। वहीं दोपहर की पाली में 1234 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। कुल 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 41 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 41 केंद्र व्यवस्थापक, 41 केंद्र पर्यवेक्षक, चार सचल दल तथा परीक्षा केंद्रों पर आवश्यकतानुसार कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था की गई थी।