{"_id":"60ebe7568ebc3ed01d0d7800","slug":"gda-will-organize-special-camp-to-solve-problems-of-map-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: मानचित्र की समस्याओं के निस्तारण के लिए जीडीए लगाएगा विशेष शिविर, इन समस्याओं का भी होगा निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: मानचित्र की समस्याओं के निस्तारण के लिए जीडीए लगाएगा विशेष शिविर, इन समस्याओं का भी होगा निपटारा
Mon, 12 Jul 2021 12:25 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:25 PM IST
सार
अवैध निर्माण से जुड़ी शिकायतों की जांच के लिए अलग से दो टीमें गठित।
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) में मानचित्र एवं म्यूटेशन से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए महीने में दो-दो दिन विशेष शिविर लगाए जाएंगे। मानचित्र से जुड़ी समस्या के निस्तारण के लिए पहले व तीसरे गुरुवार को जीडीए कार्यालय के भूतल कक्ष संख्या एक में शिविर लगाया जाएगा।
म्यूटेशन से जुड़ी समस्याओं का निपटारा भूतल के ही कक्ष संख्या 22 व 23 में लगे शिविर में होगा। अवैध निर्माण से जुड़ी शिकायतों की जांच के लिए अलग से दो टीमें बनी हैं।
जीडीए की ओर से आवंटित समितियों के म्यूटेशन से जुड़े कई मामले लंबित हैं। सामान्य कार्यदिवस में समय से इन समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पाता। इसी तरह मानचित्र एवं अवैध निर्माण से जुड़े मामलों में भी निस्तारण के लिए लंबा समय लगता है।
विज्ञापन
कमिश्नर की अध्यक्षता में संपन्न जीडीए बोर्ड की बैठक में भी यह मामला उठा था। कमिश्नर ने इन समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए थे। म्यूटेशन से जुड़े लंबित मामलों में जिन प्रपत्रों की कमी होगी उसे मंगाकर मामले को निस्तारित कर दिया जाएगा। जीडीए के स्तर से भी कोई समस्या होगी तो उसका भी निराकरण होगा। प्राधिकरण में छोटी-छोटी कमियों के कारण कई मानचित्र लंबित हैं। अब ऐसे मामलों के निस्तारण के लिए भी विशेष शिविर लगेगा।
जीडीए उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि जीडीए की सीमा में अवैध निर्माण पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से शिकायतों की क्रॉस चेकिंग कराई जाएगी। इसके लिए दो टीमों का गठन किया गया है। दोनों का नेतृत्व अधिशासी अभियंता किशन सिंह करेंगे। टीम ए जोन एक एवं दो में अवैध निर्माण पर नजर रखेगी। इस टीम में सहायक अभियंता राकेश कुमार शाही एवं अवर अभियंता सत्य प्रकाश चौधरी, विनोद शर्मा एवं पद्माकर मिश्रा शामिल हैं। इसी तरह टीम बी जोन तीन व चार में अवैध निर्माण रोकेगी। इस टीम में सहायक अभियंता अजय कुमार सिंह, अवर अभियंता ओपी नारायण, रमापति वर्मा व रामेश्वर दुबे शामिल हैं।