फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GDA will launch Green Wood Scheme 482 three four BHK flats will be built

Gorakhpur News: जीडीए लांच करेगा ग्रीन वुड योजना, थ्री-फोर बीएचके के बनेंगे 482 फ्लैट

Wed, 08 Nov 2023 11:48 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 08 Nov 2023 11:48 AM IST
सार

जीडीए वीसी आनंद वर्धन ने कहा कि ग्रीन वुड नाम से एक हाउसिंग योजना लांच करने की तैयारी है। अभी इसका ले आउट तैयार हो रहा है। इसमें हर तरह की आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। ले आउट बनने के बाद फ्लैट का कास्ट तय किया जाएगा।

विज्ञापन
GDA will launch Green Wood Scheme 482 three four BHK flats will be built
गोरखपुर विकास प्राधिकरण - फोटो : Social Media

विस्तार

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) तारामंडल के मुक्ताकाशी मंच के पास ग्रीन वुड योजना लांच करेगा। करीब पांच एकड़ जमीन पर थ्री बीएचके और फोर बीएचके के 482 फ्लैट बनाए जाएंगे। खास बात यह है कि जीडीए पहली बार क्लब और स्वीमिंग पुल की सुविधा भी मुहैया कराएगा। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह योजना जीडीए की ग्रुप हाउसिंग परियोजना होगी।

विज्ञापन


इस योजना को तारामंडल क्षेत्र में मुक्ताकाशी मंच के पास खाली जमीन पर मूर्त रूप देने की तैयारी है। आधुनिक सुविधाओं वाली इस योजना में करीब 326 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें क्लब, स्वीमिंग पूल के अलावा हर फ्लैट के साथ सर्वेंट क्वार्टर की सुविधा दी जाएगी। इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


इस योजना में 300 फ्लैट थ्री बीएचके और 182 फ्लैट फोर बीएचके के शामिल होंगे। इसमें बेसमेंट के अलावा ग्राउंड पर पार्किंग की सुविधा होगी। जबकि भूतल समेत कुल 15 मंजिल के टावर बनाए जाएंगे। इसका ले-आउट जल्द ही तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अब गोमतीनगर में ब्लॉक के चलते प्रभावित रहेंगी ट्रेनें, इनका बदला रूट

जीडीए वीसी आनंद वर्धन ने कहा कि ग्रीन वुड नाम से एक हाउसिंग योजना लांच करने की तैयारी है। अभी इसका ले आउट तैयार हो रहा है। इसमें हर तरह की आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। ले आउट बनने के बाद फ्लैट का कास्ट तय किया जाएगा।

खोराबार टाउनशिप: दिवाली के बाद होगी ई-लॉटरी
खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना की ई-लॉटरी दिवाली के बाद होगी। जल्द से जल्द ई लॉटरी के लिए जीडीए अधिकारी तैयारी में जुटे हैं। संभावना जताई जा रही है कि 16-17 नवंबर को प्रक्रिया संपन्न हो सकती है। योजना के संशोधित ले आउट को रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथारिटी (रेरा) में दाखिल किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही रेरा की मंजूरी मिल जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed