{"_id":"6376035e5c6a7112d1662d79","slug":"gda-will-build-a-100-meter-long-bridge-in-constellation-area","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: तारामंडल क्षेत्र में सौ मीटर लंबा पुल बनाएगा जीडीए, 11 से 17 मीटर होगा चौड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: तारामंडल क्षेत्र में सौ मीटर लंबा पुल बनाएगा जीडीए, 11 से 17 मीटर होगा चौड़ा
Thu, 17 Nov 2022 03:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 17 Nov 2022 03:18 PM IST
सार
जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के पीछे कारपोरेट पार्क के पास वाटर बॉडी पर प्राधिकरण एक पुल का निर्माण कराएगा। इससे दो हिस्सों में बंटा तारामंडल क्षेत्र आपस में जुड़ सकेगा और देवरिया बाईपास तक पहुंचने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग भी मिलेगा।
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल-नौकायन मार्ग से देवरिया बाईपास रोड की कनेक्विटविटी बढ़ाने के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने तारामंडल क्षेत्र में एक पुल बनाने का निर्णय किया है। यह पुल बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के पीछे स्थित वाटर बॉडी पर बनाया जाएगा। निर्माण पर करीब पांच से सात करोड़ का खर्च आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इस पुल के बन जाने से रामगढ़ताल से सटी कॉलोनी के लोगों और रामगढ़ताल-नौकायन मार्ग से आने वालों को देवरिया बाईपास पहुंचने के लिए एक और सड़क का विकल्प मिलेगा। पहले नौकायन से वाणिज्य कार्यालय होते हुए या फिर नौकायन से बौद्ध संग्रहालय होते हुए देवरिया बाईपास मार्ग पर पहुंचने का विकल्प था।
विज्ञापन
दरअसल, 42 एकड़ में फैली वाटर बाडी पूरे तारामंडल क्षेत्र को दो हिस्सों में बांटती है। योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के पीछे रास्ता वाटर बॉडी की वजह से बंद हो जाता है। अब जीडीए ने यहां करीब 100 मीटर लंबा पुल बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है और सेतु निगम को निर्माण की जिम्मेदारी है। इसपर आने वाला खर्च जीडीए वहन करेगा।
प्राधिकरण की देखरेख में ही यह पुल बनाया जाएगा। दो लेन बनने वाले इस पुल की चौड़ाई 11 से 17 मीटर चौड़ा होगी। पुल बन जाने के बाद योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के पीछे से वाटर बॉडी को पार कर सीधे वसुंधरा एन्क्लेव के पास निकल सकेंगे।
वहां से वाणिज्य कर विभाग होते हुए देवरिया बाईपास पहुंचा जा सकेगा। नौकायन पर, महंत दिग्विजयनाथ पार्क में या सर्किट हाउस में कोई वीआइपी कार्यक्रम होने की दशा में यातायात विभाग को मार्ग परिवर्तन का एक विकल्प भी मिलेगा।