फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GDA new Vice President Anandvardhan took charge in Gorakhpur

गोरखपुर: GDA के नए उपाध्यक्ष आनंदवर्धन ने ग्रहण किया कार्यभार, बोले- गुणवत्तापूर्ण काम कराना ही उनकी प्राथमिता

Sat, 09 Sep 2023 10:49 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 09 Sep 2023 10:49 AM IST
सार

बिहार प्रांत के सीवान जिले के मूल निवासी वर्ष 2017 के आईएएस अधिकारी आनंद वर्धन नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) के अधिशासी निदेशक (एसीईओ) के पद पर तैनात थे। इसके पूर्व उन्होंने बाराबंकी में बतौर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट काम किया। दो साल तक मुरादाबाद में सीडीओ रहे।

विज्ञापन
GDA new Vice President Anandvardhan took charge in Gorakhpur
जीडीए के नए उपाध्यक्ष आनंदवर्धन ने ग्रहण किया कार्यभार, - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जीडीए के नए उपाध्यक्ष आनंदवर्धन ने शुक्रवार शाम कार्यभार ग्रहण किया। कार्यालय पहुंचकर उन्होंने अधिकारियों से औपचारिक मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जीडीए की लंबित योजनाओं को समय से गुणवत्तापूर्ण पूरा कराना ही उनकी प्राथमिकता होगी। इसमें किसी तरह की ढिलाई नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


अधिकारियों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सभी कार्यालयों के संबंधित पटल के अधिकारी किसी भी काम में लापरवाही न बरतें। जीडीए में आने वाले हर व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुनकर उनका निस्तारण कराएं। किसी को बेवजह परेशान करने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: लखनऊ से आई टीम का सर्वे शुरू...सीएम की हरी झंडी का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार प्रांत के सीवान जिले के मूल निवासी वर्ष 2017 के आईएएस अधिकारी आनंद वर्धन नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) के अधिशासी निदेशक (एसीईओ) के पद पर तैनात थे। इसके पूर्व उन्होंने बाराबंकी में बतौर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट काम किया। दो साल तक मुरादाबाद में सीडीओ रहे।

उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2016 में ऑल इंडिया रैंक सात प्राप्त करके आईएएस अफसर बने।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed