फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GDA bulldozer again reached illegal colonies being settled by plotting

Gorakhpur News: प्लाटिंग कर बसाई जा रहीं अवैध कॉलोनियों में फिर पहुंचा GDA का बुलडोजर, कई चिन्हित

Tue, 09 May 2023 11:47 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 09 May 2023 11:47 AM IST
सार

गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि बिना ले-आउट स्वीकृत कराए प्लाटिंग कर बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्राधिकरण की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। लोगों से अपील है कि वे जांच पड़ताल करने के बाद ही जमीन खरीदें।

विज्ञापन
GDA bulldozer again reached illegal colonies being settled by plotting
अवैध कॉलोनियों में फिर पहुंचा GDA का बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में प्लाटिंग कर बसाई गई अवैध कॉलोनियों के खिलाफ गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने सोमवार से फिर कार्रवाई शुरू कर दी। प्राधिकरण की टीम ने मोतीराम अड्डा व रामनगर कड़जहां में चिह्नित दो अवैध कॉलोनियों की मुख्य बाउंड्रीवाल और प्लाटिंग के लिए चलाई गई दीवार ध्वस्त करा दी। इनमें एक तीन एकड़ में और एक दो एकड़ क्षेत्रफल में फैली थी।

विज्ञापन


प्राधिकरण ने पिछले साल दिसंबर में ड्रोन सर्वे के जरिए पहले 26 अवैध कॉलोनियां चिह्नित की थीं। अब यह संख्या बढ़कर 73 पहुंच गई हैं। इनमें से अब तक 21 अवैध कॉलोनियों पर जीडीए का बुलडोजर चल चुका है। ये सभी वे कॉलोनियां हैं, जहां अभी आबादी नहीं बसी है।
विज्ञापन


जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर प्राधिकरण के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह, सहायक अभियंता कुंज बिहारी एवं राजबहादुर सिंह, अवर अभियंता मनीष त्रिपाठी, डीएन शुक्ला, रमापति वर्मा ने प्रवर्तन टीम के साथ कार्रवाई की। टीम पहले मोतीराम अड्डा स्थित गुलमोहर सिटी बजरंगी टोला पहुंची। तीन एकड़ में विकसित इस कॉलोनी की दीवारों को ध्वस्त कराया गया। इसी तरह रामनगर कड़जहां में दिलीप यादव द्वारा 2 एकड़ में काटी गई अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके अलावा प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह के नेतृत्व में टीम ने रामगढ़ताल किनारे होटल के लिए आरक्षित भूमि पर से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान कुछ लोगों ने अपील की कि वे स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटा लेंगे, उन्हें कुछ समय का मौका दे दिया जाए। इसपर प्रभारी मुख्य अभियंता ने उन्हें मोहलत दे दी है।

गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि बिना ले-आउट स्वीकृत कराए प्लाटिंग कर बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्राधिकरण की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। लोगों से अपील है कि वे जांच पड़ताल करने के बाद ही जमीन खरीदें। जीडीए से यह जरूर पता कर लें कि संबंधित कॉलोनी जहां वे जमीन ले रहे हैं, उसका ले-आउट स्वीकृत है या नहीं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed