Gorakhpur News: हर घर से उठाया जाएगा कूड़ा, सालाना 4.11 करोड़ का ठेका पास
नालियों की सफाई का जिम्मा भी फर्म के पास होगा। पौधों की छंटाई व सफाई से लेकर पानी के छिड़काव का काम भी सफाई का अधिकार पाने वाली फर्म को करना है। इन तीन वर्षों में काम-काज ठीक पाए जाने पर फर्म का कार्यकाल दो साल के लिए और बढ़ाया जा सकेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की कॉलोनियों, हरित क्षेत्र एवं पार्कों की सफाई का जिम्मा अब निजी फर्म संभालेगी। नियमित सफाई, कूड़ा उठान और पार्कों की देख-रेख के लिए फर्म को प्राधिकरण हर महीने 34.22 लाख यानी सालाना 4.11 करोड़ रुपये देगा। प्राधिकरण ने सफाई की जिम्मेदारी जेएस एनवायरो प्राइवेट लिमिटेड को सौंपी है।
फर्म को सफाई का ठेका 2026 तक के लिए दिया गया है। इन तीन सालों में जीडीए फर्म को 12.32 करोड़ रुपये देगा। जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि फर्म, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करेगी। इसके बाद कूड़ा को डंपिंग यार्ड में ले जाकर डंप करेगी। सड़क पर मैनुअल एवं मशीन से झाडू लगाई जाएगी।
नालियों की सफाई का जिम्मा भी फर्म के पास होगा। पौधों की छंटाई व सफाई से लेकर पानी के छिड़काव का काम भी सफाई का अधिकार पाने वाली फर्म को करना है। इन तीन वर्षों में काम-काज ठीक पाए जाने पर फर्म का कार्यकाल दो साल के लिए और बढ़ाया जा सकेगा।
इन आवासीय कॉलोनियों में होगी सफाई
बुद्ध विहार पार्ट ए-212 मकान, बुद्ध विहार बी-188 मकान, बुद्ध विहार सी-562 मकान, लोहिया आवास योजना-912 मकान, वैशाली आवास योजना-139 मकान, गौतम विहार विस्तार-210 मकान, सिद्धार्थपुरम विस्तार-263 मकान, वसुंधरा फेज 03-048 मकान, आम्रपाली अपार्टमेंट-085 मकान, अमरावती अपार्टमेंट-057 मकान, लेक व्यू अपार्टमेंट-192 मकान, नया सवेरा-10000 का फुटफॉल, जीडीए ओल्ड कांप्लेक्स-199 कामर्शियल स्थल, जीडीए कार्यालय परिसर
इन पार्कों का रखरखाव करेगी फर्म
पंडित गोविंद बल्लभ पंत पार्क, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल पार्क, मुंशी प्रेमचंद पार्क, आंबेडकर उद्यान (तारामंडल), आंबेडकर पार्क हुमायूपुर, इंदिर बाल बिहार गोलघर
प्राधिकरण की कॉलोनियों, पार्क, व्यावसायिक भवनों, नौकायन आदि की नियमित सफाई के लिए चयनित फर्म को वर्कआर्डर जारी कर दिया गया है। 10 जनवरी से फर्म डोर-टू-डोर कूड़ा समेत अन्य काम शुरू कर देगी। -महेंद्र सिंह तंवर, उपाध्यक्ष, जीडीए