{"_id":"637daeacf791ab45a87393af","slug":"gangster-case-registered-against-seven-cattle-smugglers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सात पशु तस्करों पर गैंगस्टर का केस दर्ज, चिलुआताल पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सात पशु तस्करों पर गैंगस्टर का केस दर्ज, चिलुआताल पुलिस ने की कार्रवाई
Wed, 23 Nov 2022 10:55 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 23 Nov 2022 10:55 AM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सरोज ने तहरीर में लिखा है कि आरोपी पेशेवर पशु तस्कर हैं और इनका समाज में आतंक है। इनके डर की वजह से जल्दी कोई गवाही भी देने को तैयार नहीं होता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पशु तस्करी में संलिप्त सात बदमाशों पर मंगलवार को चिलुआताल पुलिस ने गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया। डीएम से अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपियों पर पहले से कई केस दर्ज हैं। छह आरोपी कुशीनगर जिले के निवासी हैं। इसमें से कई जमानत पर बाहर भी आ गए हैं, जिनकी एक बार फिर से तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पशु तस्करों पर गैंगस्टर की कार्रवाई के लिए पुलिस ने रिपोर्ट तैयार कर भेजी थी। रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने अनुमति दी, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सरोज ने तहरीर में लिखा है कि आरोपी पेशेवर पशु तस्कर हैं और इनका समाज में आतंक है। इनके डर की वजह से जल्दी कोई गवाही भी देने को तैयार नहीं होता है।
विज्ञापन
इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस
कुशीनगर के तरया सुजान थाना क्षेत्र के सोहसा पट्टी निवासी जफरुद्दीन, तरया सुजान के भुलिया अगरवां निवासी नूर मोहम्मद, कुबेर स्थान थाना क्षेत्र के सेमरा हरदो निवासी तौसीफ, तरया सुजान के कोइन्दी पट्टी गांव निवासी इमाम हुसैन, यहीं के शेरू हुसैन, कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र के कनक पिपरा निवासी इमामुल हक व गुलरिहा थाना क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो निवासी अनूप यादव पर केस दर्ज किया गया। इसमें जफरुद्दीन गिरोह का सरगना है।
विज्ञापन