फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gangster action on forgery businessman couple in Gorakhpur

गोरखपुर: जालसाजी करने वाले व्यापारी दंपति पर गैंगस्टर, डीएम की संस्तुति के बाद की कार्रवाई

Wed, 05 Jul 2023 01:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो पादरीबाजार (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो पादरीबाजार (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Wed, 05 Jul 2023 01:50 PM IST
सार

जालसाजी के मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर 05 फरवरी 2020 को चार्जशीट दाखिल किया था। वहीं दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर 11 दिसंबर 2022 को चार्जशीट दाखिल किया गया। क्षेत्र में इन दोनों कई लोगों से जालसाजी की गई है।

विज्ञापन
Gangster action on forgery businessman couple in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोन दिलाने के नाम पर जालसाजी करने वाले फर्नीचर व्यापारी जितेंद्र वर्मा और उनकी पत्नी पुत्तुल पर शाहपुर पुलिस ने तीन जुलाई को गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया। आरोप है कि दोनों लोन दिलाने के नाम पर जालसाजी करते है। इसके अलावा अन्य तरीकों से भी जालसाजी कर चुके हैं। आरोपी जितेंद्र पर दुष्कर्म का केस भी दर्ज हैं। डीएम की संस्तुति के बाद शाहपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने दिए तहरीर में लिखा है कि गुलरिहा थाना क्षेत्र के सेमरा नंबर एक निवासी जितेंद्र की फातिमा रोड पर लक्ष्मी फर्नीचर के नाम से दुकान है। इसने पत्नी के साथ मिलकर जालसाजी की घटनाएं की है। राजेंद्रनगर पूर्वी निवासी योगेश ने एक फ्लैट गंगानगर में लिया है। उस पर लोन कराने के नाम पर दंपती ने जालसाजी की। इसके बाद एक महिला से जबरन दुष्कर्म करने में भी जितेंद्र का नाम सामने आया। वह महिला कर्मचारी थी जिसके साथ जितेंद्र ने दुष्कर्म हुआ।
विज्ञापन


जालसाजी के मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर 05 फरवरी 2020 को चार्जशीट दाखिल किया था। वहीं दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर 11 दिसंबर 2022 को चार्जशीट दाखिल किया गया। क्षेत्र में इन दोनों कई लोगों से जालसाजी की गई है। कई लोग तो इनकी डर की वजह से पुलिस में शिकायत तक करने नहीं आते हैं। प्रभारी निरीक्षक ने यही रिपोर्ट डीएम को भेजी थी। जिसके अनुमोदन के बाद पुलिस ने तीन जुलाई को केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed