फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gang of illiterate people was cheating educated people, five arrested

Gorakhpur News: अनपढ़ों का गिरोह...पढ़े लिखों से कर रहा था ठगी, पांच गिरफ्तार

Tue, 20 Feb 2024 03:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Gang of illiterate people was cheating educated people, five arrested
रुपये दोगुना करने का लालच देकर करते थे ठगी
विज्ञापन

50 हजार लेकर थमा दी थी कागज की गड्डी, बिहार, झारखंड, यूपी, दिल्ली में भी किए हैं वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कुशीनगर के रहने वाले पांच अनपढ़ाें का गिरोह, पढ़े लिखे लालची लोगों को फंसाकर ठगी करता है। पुलिस ने गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर पर्दाफाश किया है। पूछताछ में पता चला कि ये सभी रुपये को दोगुना करने का लालच देकर ठगी करते थे। सोशल मीडिया से दोस्ती करने के बाद बताते थे कि उनके पास विधायक का ब्लैकमनी है, अगर वह बड़े नोट देंगे तो दोगुना रकम का छोड़ा नोट दे दिया जाएगा। एम्स पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 42 हजार 295 रुपये, सात मोबाइल फोन, दो आधार कार्ड, पैन कार्ड बरामद किया है।
आरोपी इसके पहले बिहार, झारखंड, दिल्ली में भी वारदात कर जेल जा चुके हैं। वाराणसी, प्रयागराज में भी कुछ लोग इनके संपर्क में थे, जो रुपये दोगुना कराने के लालच में आ चुके थे। आरोपियों की पहचान कुशीनगर के पचरुखिया घाट निवासी सरगना सिराजुद्दीन अंसारी, नकटहा मिश्रा निवासी ताम्रध्वज उर्फ काजू राय, छावनी बाजार निवासी सनउवर उर्फ छोटू खान, बरदहा निवासी विनोद गुप्ता और अहिरौली बुजुुर्ग के राजकुमार के रूप में हुई। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई व सीओ कैंट अंशिका वर्मा ने बताया कि एम्स इलाके के रहने वाले मोहम्मद जैद के फेसबुक पर दो माह पहले सिराजुद्दीन ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा था। जब वह घुल मिल गया, तब कहा कि वह ब्लैक मनी को खपाने का काम करता है। उसके पास एक विधायक का एक लाख रुपये छोटी नोट में है। अगर तुम 50 हजार दोगे तो तुम्हें तत्काल एक लाख मिलेंगे। जिसके बाद पीड़ित को एम्स के गेट पर 13 फरवरी को बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालसाजों ने उससे 500 की नोट में 50 हजार लेकर 200 की नोट का एक लाख दिया गया। उस एक लाख में पांच गड्डी में ऊपर व नीचे 200-200 का असली नोट था। बाकी कागज था। यानी पूरी गड्डी में केवल एक लाख की जगह दो हजार ही थे। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही थी। सर्विलांस व सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि गिरोह कुशीनगर का है, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट या दुकानों पर लगे बोर्ड से नंबर प्राप्त कर उन्हें फोन करते हैं और झांसे में लेकर दोगुना का लालच देकर नोट बदलने को कहते हैं फिर कागज की गद्दी थमाकर फरार हो जाते हैं। कोई मुकदमा दर्ज नहीं होने से न तो कभी पकड़े गए और न ही कोई इनका आपराधिक इतिहास है। जिले में भी इनकी यह पहली वारदात थी, जिसमें गिरफ्तारी हुई। ये गिरोह प्रयागराज, कानपुर व वाराणसी में भी पांच लाख व 10 लाख की ठगी का डील कर चुके थे, लेकिन सफल होने से पहले पकड़े गए। 15 साल से गिरोह इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed