फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gandak water level increased Rohin Rapti rivers on decline

Gorakhpur Flood: गंडक का जलस्तर बढ़ा, रोहिन-राप्ती नदियां घटाव पर

Mon, 31 Jul 2023 01:52 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 31 Jul 2023 01:52 PM IST
सार

सिंचाई विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार वाल्मिकी नगर में खतरे का निशान बिंदु 109.67 हैं। यहां पर सुबह आठ बजे 106.890 मीटर और शाम चार बजे 107.380 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Gandak water level increased Rohin Rapti rivers on decline
राजघाट राप्ती नदी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में भले बारिश हो रही है, लेकिन इसका असर नदियों के जलस्तर पर नहीं पड़ रहा है। रोहिन और राप्ती नदी के कैचमेंट एरिया में बारिश न होने से जलस्तर कम हो गया है। हालांकि वाल्मिकी नगर और आसपास क्षेत्रों में हुई बारिश से गंडक का पानी चढ़ाव पर है। विशेषज्ञों का कहना है कि स्थानीय बारिश से नदियों पर असर नहीं पड़ता है। नेपाल की पहाड़ियों में जब बारिश होगी तो तब इसका असर गोरखपुर और आसपास क्षेत्रों में नजर आएगा।

विज्ञापन


रविवार को जिले से होकर गुजरने वाली राप्ती, रोहिन, गोर्रा, कुआनो और घाघरा सहित अन्य नदियों का जलस्तर अधिकांश जगहों पर नीचे आया। वाल्मिकी नगर में गंडक चढ़ाव पर रही। खड्डा और अमवाखास में लगे मीटर गेज पर नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ दर्ज किया गया। सिंचाई विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार वाल्मिकी नगर में खतरे का निशान बिंदु 109.67 हैं।
विज्ञापन


यहां पर सुबह आठ बजे 106.890 मीटर और शाम चार बजे 107.380 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया। इसके अलावा खड्डा में सुबह आठ बजे 94.950 मीटर और 95.220 और अमवाखास में सुबह आठ बजे 77.500 और शाम चार बजे 77.550 मीटर गेज पर पानी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: झोपड़ी में आग लगने से दिव्यांग की झुलसकर मौत, जिंदा जलाकर मारने का लगा आरोप

इसके अलावा घाघरा नदी का पानी सिर्फ एल्गिन ब्रिज पर चढ़ाव पर रहा। अन्य जगहों कतरनियाघाट, अयोध्या पुल, बरहज, तुर्तीपार, चांदपुर और मांझी में नदी उतार पर रही। मुखलिसपुर में कुआनो का पानी चढ़ाव पर दर्ज किया गया।

विशेषज्ञों का कहना है कि गंडक नदी के कैंचमेंट एरिया में बारिश होने से वहां का जलस्तर बढ़ रहा है। राप्ती और रोहिन नदी के नेपाल स्थित कैचमेंट एरिया (वह क्षेत्र जिसमें बरसने वाला पानी नदियों में पहुंचता है) में बरसात नहीं हो रही है। इसलिए यहां पर नदियां या तो स्थिर हैं, या फिर उनका पानी घटाव की ओर है।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को दी सौगात, खातों में भेजे 51 करोड़
 

सिंचाई विभाग अधीक्षण अभियंता दिनेश सिंह ने कहा कि गंडक में पानी बढ़ने की वजह यह है कि वाल्मिकी नगर से आगे नेपाल से नारायणी नदी में पानी आता है। हाल के दिनों में इस क्षेत्र में बारिश होने से पानी बढ़ा है।
 
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने कहा कि नेपाल में जब बारिश नहीं होगी। तब तक यहां नदियों का जलस्तर कम रहेगा। नेपाल में तेज वर्षा होते ही उसका असर नजर आने लगेगा। फिलहाल, जिले की सभी नदियों में रविवार को जलस्तर घटाव पर रहा है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed