फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   G-20: Gorakhdham will stop in Ghaziabad, Sampark Kranti will run from Anand Bihar

G-20 Summit: गोरखधाम गाजियाबाद में रुकेगी, संपर्क क्रांति आनंद बिहार से चलेगी

Wed, 06 Sep 2023 02:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 06 Sep 2023 02:12 PM IST
सार

नई दिल्ली से 9 एवं 10 सितंबर को चलने वाली 12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की यात्रा नई दिल्ली के स्थान पर आनन्द विहार टर्मिनस से शुरू होगी। अमृतसर से 9 एवं 10 सितंबर को चलने वाली 12204 अमृतसर-सहरसा गरीब रथ को सेटेलाइट स्टेशन बादली में स्टापेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
G-20: Gorakhdham will stop in Ghaziabad, Sampark Kranti will run from Anand Bihar
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स

विस्तार

दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक होने वाले जी-20 सम्मेलन में सुरक्षा व्यवस्था के चलते ट्रेनों के स्टापेज में बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन ने दिल्ली यायातात पुलिस की सलाह पर यह बदलाव किया है। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दरभंगा से 8 एवं 9 सितंबर को चलने वाली 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की यात्रा नई दिल्ली के स्थान पर आनन्द विहार टर्मिनस में समाप्त होगी।
विज्ञापन


नई दिल्ली से 9 एवं 10 सितंबर को चलने वाली 12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की यात्रा नई दिल्ली के स्थान पर आनन्द विहार टर्मिनस से शुरू होगी। अमृतसर से 9 एवं 10 सितंबर को चलने वाली 12204 अमृतसर-सहरसा गरीब रथ को सेटेलाइट स्टेशन बादली में स्टापेज दिया जाएगा। दरभंगा से 8 एवं 9 सितंबर को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन विषेष गाड़ी का गाजियाबाद में स्टापेज होगा। बरौनी से 8 एवं 9 सितंबर को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन विषेष गाड़ी को सेटेलाइट स्टेशन साहिबाबाद में स्टापेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


गोरखपुर से 8 एवं 9 सितंबर को चलने वाली 12555 गोरखपुर-बटिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस को सेटेलाइट स्टेषन गाजियाबाद में स्टापेज दिया जाएगा। बनारस से 8 एवं 9 सितंबर को चलने वाली 12559 बनारस-नई दिल्ली शिवगंगा एक्सप्रेस को सेटेलाइट स्टेशन गाजियाबाद में स्टापेज दिया जाएगा। किशनगंज से 8 सितंबर को चलने वाली 15715 किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस को सेटेलाइट स्टेशन दिल्ली शहादरा में स्टापेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed