फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lakhs of rupees grabbed in name of job in AIIMS

Gorakhpur News: एम्स में नौकरी के नाम पर हड़पे लाखों रुपये, ट्रनिंग के बाद नौकरी का दिया झांसा

Tue, 12 Sep 2023 06:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 12 Sep 2023 06:05 PM IST
सार

पीपीगंज के बगहा भारी गांव के रहने वाले दिनेश उर्फ राजू और उसके साथ आए युवकों ने एसपी नार्थ को प्रार्थनापत्र दिया है। उनका कहना है कि गोरखनाथ इलाके के नथमलपुर में रहने वाले दो युवकों से उनकी मुलाकात हुई। बताया गया कि एम्स में स्वास्थ्य कर्मी की सीधी भर्ती आई है। इसके लिए ट्रेनिंग की जिम्मेदारी हम लोगों को दी गई है। पहले तीन महीने की ट्रेनिंग होगी और फिर नौकरी लग जाएगी।

विज्ञापन
Lakhs of rupees grabbed in name of job in AIIMS
गोरखपुर एम्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में पीपीगंज व महराजगंज के बेरोजगारों से एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में स्वास्थ्य कर्मी की नौकरी दिलाने के नाम पर फिर जालसाजी का मामला सामने आया है। आरोप है कि गोरखनाथ इलाके के दो युवकों ने दस से अधिक युवाओं से जालसाजी की है। सोमवार को पीड़ित युवकों ने एसपी नार्थ से मुलाकात कर जानकारी दी है। पीड़ितों ने बताया कि कई और लोगों से भी ठगों ने रुपये लेकर हड़प लिए हैं। एसपी ने सीओ कैंपियरगंज को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज के बगहा भारी गांव के रहने वाले दिनेश उर्फ राजू और उसके साथ आए युवकों ने एसपी नार्थ को प्रार्थनापत्र दिया है। उनका कहना है कि गोरखनाथ इलाके के नथमलपुर में रहने वाले दो युवकों से उनकी मुलाकात हुई। बताया गया कि एम्स में स्वास्थ्य कर्मी की सीधी भर्ती आई है। इसके लिए ट्रेनिंग की जिम्मेदारी हम लोगों को दी गई है। पहले तीन महीने की ट्रेनिंग होगी और फिर नौकरी लग जाएगी।
विज्ञापन


जालसाजों ने झांसा देकर राजू से 1.30 लाख रुपये, उमेंद्र से एक लाख, संजय यादव से दो लाख, पनियरा के दिनेश से 80 हजार, मिथिलेश से 80 हजार, अजय कुमार से एक लाख 30 हजार, अजय साहनी से 82 हजार, विजय से 90 हजार, दीपू से 70 हजार, महेंद्र यादव से 60 हजार रुपये ले लिए। लेकिन, न तो ट्रेनिंग शुरू हुई और न ही नौकरी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: ट्रायल सफल, 120 किमी की रफ्तार से दौड़ी सीआरएस स्पेशल

कुछ समय बीत जाने के बाद पीड़ितों को ठगी की जानकारी हुई है। जब उन्होंने ठगी करने वालों से संपर्क किया तो पहले तो रकम वापस करने की बात कही, लेकिन बाद में टाल-मटोल करने लगे। इसके बाद दोनों ठगों ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। इसके बाद पीड़ितों ने एसपी से शिकायत की है।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि पीड़ित युवकों ने शिकायत की है। पूरे प्रकरण की जांच सीओ कैंपियरगंज को सौंपी गई है। जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में युवती की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली, जांच में जुटी पुलिस

पहले भी एम्स में नौकरी के नाम पर हुई है जालसाजी

  • 18 जनवरी 2023 : कुशीनगर जिले के हनुमानगंज, छितौनी वार्ड नंबर सात निवासी प्रमोद उपाध्याय ने बेलीपार के कनइल गांव निवासी राजेश शुक्ल ने एम्स में नौकरी दिलाने का झांसा देकर जालसाजी करने का केस दर्ज कराया। आरोपी जेल भेजा गया।
  • 09 जनवरी 2023 : कैंट पुलिस ने एम्स में नौकरी के नाम पर 17 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी को जेल भेजा था। आरोपी ने महराजगंज के फरेंदा के सेखुई निवासी कन्हई प्रसाद से रुपये लेकर फर्जी नियुक्तिपत्र भी दिया था।
  • 21 फरवरी 2023 : गुलरिहा थाना क्षेत्र के बिस्टौली निवासी सुनेसर ने सीएम से जनता दरबार में शिकायत की थी। बताया था कि चिलुआताल क्षेत्र में रहने वाली उसकी बहन हेवंती देवी मेडिकल कॉलेज में सफाईकर्मी है। उसने तीन लोगों के साथ एम्स में नौकरी के नाम पर जालसाजी की।
  • 20 अप्रैल 2023 : पीपीगंज निवासी वीरेंद्र व दुर्गेश सहित छह युवकों ने कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के राखुखोर निवासी रहमान पर केस दर्ज कराया। आरोप है कि एम्स में नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये लिए गए और फर्जी नियुक्तिपत्र थमा दिया गया।
  • 02 सितंबर 2021 : धर्मपुर के त्रिभुवन नाथ ने एम्स में नौकरी के नाम पर जालसाजी करने के आरोपी दंपती पर केस दर्ज कराया। इन दोनों ने रुपये लेकर लौटाने से मना कर दिया था। पुलिस ने कार्रवाई की।
  • 30 जुलाई 2022 : एम्स में नौकरी के नाम पर 35 लोगों से 70 लाख रुपये की जालसाजी करने के आरोप में चार महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। महिलाओं ने सभी को नर्स व दाई की नौकरी दिलाने का वादा किया था।
  • 02 दिसंबर 2022 : खोराबार निवासी सरिता ने एम्स में नौकरी के नाम पर जालसाजी का केस दर्ज कराया। जांच में सामने आया कि 50 से अधिक लोगों से 19 लाख रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा।

इसे भी पढ़ें: पत्नी ने सभासद पति पर दर्ज कराया दरिंदगी का केस, बोली- शादी को हो गए 22 साल, अब भी...

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार
रामगढ़ताल पुलिस ने नौकरी के नाम पर ठगी करने के आरोपी इंद्रानगर के दिग्विजय यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दिग्विजय ने एक महिला से नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख 30 हजार रुपये लेकर हड़प लिया।

जानकारी के मुताबिक, महिला ने केस दर्ज कराया था। उसका कहना है कि पति को नौकरी दिलाने के नाम पर उसने रुपये दिए थे। लेकिन आरोपी ने न तो रुपये वापस किए और न ही नौकरी मिली। रुपये वापस मांगने पर आरोपी धमकी दे रहा था। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed