फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fraudsters grabbed Rs 1.25 lakh in name of land in gorakhpur

गोरखपुर में ठगी: जमीन दिलाने के नाम पर जालसाजों ने 1.25 लाख रुपये हड़पे, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Fri, 01 Sep 2023 06:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 01 Sep 2023 06:23 PM IST
सार

दिनेश विश्वकर्मा ने निचलौल मुख्य मार्ग पर 700 वर्ग फीट जमीन दिखाया और जिसकी कीमत 7 लाख रुपये बताया। जमीन पसंद आने पर एडवांस के रूप में नगद 40 हजार रुपये ले लिए। उसके बाद तीन बार में पीड़ित ने 1.25 लाख रुपये आरोपी के खाते में भेज दिए। अब वहां कोई और घर बनवा रहा है।

विज्ञापन
Fraudsters grabbed Rs 1.25 lakh in name of land in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में जमीन के नाम पर फिर जालसाजी का मामला सामने आया है। शाहपुर इलाके के बिछिया झरना टोला निवासी एक शख्स को महराजगंज मुख्य मार्ग पर जमीन दिखाकर जालसाजों ने 1.25 लाख रुपये हड़प लिए। कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को शाहपुर पुलिस महाराजगंज जनपद के शिकारपुर दरौली निवासी विजय वर्मा और निचलौल निवासी दिनेश विश्वकर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के झरना टोला निवासी राम प्रवेश सांभर ने कोर्ट में दिए पत्र में लिखा है कि एक मुकदमे के सिलसिले में बराबर महराजगंज आना जाना था। इसी दौरान विजय वर्मा से अच्छी जान पहचान हो गई। रामप्रवेश ने विजय वर्मा से महराजगंज में जमीन खरीदने की चर्चा की तो विजय ने दिनेश विश्वकर्मा से मिलवाया और कहा कि ये प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। आपको ऑन रोड सस्ते में जमीन दिला देंगे।
विज्ञापन


कुछ दिन बाद दिनेश विश्वकर्मा ने निचलौल मुख्य मार्ग पर 700 वर्ग फीट जमीन दिखाया और जिसकी कीमत 7 लाख रुपये बताया। जमीन पसंद आने पर एडवांस के रूप में नगद 40 हजार रुपये ले लिए। उसके बाद तीन बार में पीड़ित ने 1.25 लाख रुपये आरोपी के खाते में भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: महिला शिक्षकों ने अपशब्द कहने का लगाया आरोप, प्रधानाचार्य को चप्पल से पीटा

पीड़ित ने फरवरी माह में जमीन रजिस्ट्री करने को कहा तो आरोपी आनाकानी करने लगे। पीड़ित महराजगंज जमीन पर गए तो वहां किसी के मकान का निर्माण हो गया था। आरोपी से अपना दिया हुआ रुपया मांगा तो धमकी देने लगा।

इसे भी पढ़ें: छात्रों में मची रही होड़: BA को सिविल सर्विसेज की तैयारी का आधार बना रहे विद्यार्थी, चुन रहे पसंदीदा विषय

आरोप है कि लीगल नोटिस भेजने पर दोनों आरोपी 20 जून को बिछिया स्थित एक चाय की दुकान पर बुलाकर गाली देते हुए मारने पीटने लगे। चौकी और थाने पर सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुआ। इसके बाद कोर्ट की शरण ली।

कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को शाहपुर पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed