फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fraudster absconds with Rs 50000 from woman in head post office

Gorakhpur News: प्रधान डाकघर में महिला का 50 हजार लेकर जालसाज फरार, केस दर्ज

Fri, 15 Dec 2023 03:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 15 Dec 2023 03:01 PM IST
सार

एएसपी मानुष पारीक ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Fraudster absconds with Rs 50000 from woman in head post office
Gorakhpur Post office - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रधान डाकघर में बृहस्पतिवार दोपहर सुकन्या योजना का बकाया किस्त जमा करने गई नीलम सिंह से मदद के नाम पर जालसाज 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। पिता डाकघर से रिटायर्ड थे, इस वजह से नीलम को लगा कि वह पिता का परिचित है और मदद कर रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच कर रही है। आरोपी पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तारामंडल के गौतम विहार कॉलोनी निवासी नीलम सिंह के पति धीरेंद्र सिंह देवरिया के रुद्रपुर में ईंट भट्ठा चलाते हैं। नीलम के पिता वर्ष 2005 में मुख्य डाकघर से डिप्टी पोस्टमास्टर के पद से सेवानिवृत हुए हैं। नीलम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह दिन में 12:30 बजे गोलघर मुख्य डाकघर में नौ महीने से बाकी सुकन्या का किस्त जमा करने गई थीं।
विज्ञापन


जैसे ही वह अंदर पहुंचीं मुंह पर मफलर बांधे एक युवक उनके पास पहुंचा। बोला की फार्म ले ली हैं, लाओ भरकर जमा कर दे रहें हैं। तब तक बाहर से फोटो कॉपी कराकर लाए। परिचित समझकर युवक को फार्म और किस्त के रुपये देकर फोटो काॅपी कराने चली गईं। वापस लौटने पर युवक अंदर से गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

महिला ने बताया कि इसके पहले जब वह डाकघर आई थीं तो फार्म भरने संबंधित अन्य बातें हुई थी। युवक जब पास आया तो उसने वही सवाल पूछे जिसकी बात उन्होंने की थी। उधर, घटना के बाद पुलिस ने डाकघर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को जांचा तो 12:34 बजे आरोपी युवक रुपये वाला झोला लेकर बाहर जाते हुए दिख रहा है।

एएसपी मानुष पारीक ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed