फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fraud case in name of job in Gorakhpur AIIMS exposed fraudster absconded

एम्स में नौकरी के नाम पर ठगी का मामला: पोल खुली तो जालसाजों में मची भगदड़, ऑफिस रहा बंद, होटल से भी नदारद

Sun, 28 Nov 2021 10:10 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 28 Nov 2021 10:10 AM IST
सार

एम्स में 315 पदों पर भर्ती करवाने का दावा करने वाले जालसाज खबर प्रकाशित होने के बाद न होटल में रुके और न ही कार्यालय खोला। होटल में ठहरे एक जालसाज ने फोन से ही चेकआउट कर लिया।

 

विज्ञापन
fraud case in name of job in Gorakhpur AIIMS exposed fraudster absconded
जालसाजों के ऑफिस का शटर शनिवार को दिनभर गिरा रहा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 315 पदों पर भर्ती करवाने का दावा करके बेरोजगारों को शिकार बनाने वाले जालसाज मामला उजागर होते ही शनिवार को गायब हो गए। सुबह से ही उनके ऑफिस का शटर गिरा रहा। इसके अलावा इस कंपनी से जुड़े, होटल शिवम में ठहरे लोग भी चेकआउट कर गए।
विज्ञापन


यानि, पोल खुलते ही बेरोजगारों को ठगने के लिए जाल बिछाए लोगों में भगदड़ मच गई। अलबत्ता अपराध रोकने के लिए वेतन उठाने वाली पुलिस के शरीर में जुंबिश तक नहीं हुई। शायद रामगढ़ताल की पुलिस को इंतजार है कि कुछ लोग जालसाजों का शिकार होकर उसके पास कलपते हुए आएं, तो वह कुछ करे।
विज्ञापन


होटल प्रबंधन ने शनिवार शाम को बताया कि प्रकाश नाम पर पिछले 21 नवंबर से से कमरा बुक था। इसके पहले भी कमरे की बुकिंग की गई थी, लेकिन दो या तीन दिनों के लिए ही।  शनिवार को दोपहर में फोन पर ही प्रकाश ने कमरा खाली करने और सामान अपने किसी दूसरे साथी के आने पर उसे देने के लिए कहा। बताया कि, होटल का कुछ भुगतान भी बचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सेल टैक्स ऑफिस में जहां जालसाजों ने ऑफिस खोला है, वहां का शटर शनिवार को गिरा रहा। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि प्रतिदिन शटर उठता था, लेकिन शनिवार को पूरे दिन ऑफिस का शटर नहीं उठा। हालांकि, पूछताछ में पता चला कि कचहरी जाकर कुछ काम करने की बात कहकर सभी लोग ऑफिस से चले गए। शुक्रवार को को अमर उजाला ने ‘एम्स प्रबंधन लोकार्पण की तैयारी में व्यस्त जालसाज बेरोजगारों को ठगने में मस्त’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।

पूरे दिन बिल्डिंग में होती रही चर्चा
तारामंडल सेल टैक्स ऑफिस कटरे के प्रथम तल पर जालसाजों ने काफी दिनों से अपना कार्यालय खोल रखा था। आलम यह था कि, वहां जाने वाले सीधे एम्स में भर्ती करवाने वाले कार्यालय का पता पूछते और लोग उनके दफ्तर की तरफ भेज देते। पड़ताल करने वाली टीम भी शुक्रवार को ऐसे ही कार्यालय तक पहुंची थी। अमर उजाला में खबर छपने के बाद आसपास की दुकानों समेत अन्य लोगों ने उनकी हिम्मत पर ताज्जुब जताया कि किस तरह उन्होंने जालसाजी के लिए सरेआम ऑफिस खोल रखा था। लोग कह रहे थे कि आखिर जालसाजों की हिम्मत तो देखिए कि सरकारी कार्यालय के नीचे और रामगढ़ताल थाने से चंद कदमों की दूरी पर ही खुलेआम ऑफिस खोलकर जालसाजी करते रहे। बीट रिपोर्टिंग, हॉक और अन्य पुलिस की गश्ती का भी लोगों ने मजाक उड़ाया, कहा कि बिना पुलिस की कृपा के आखिर कोई कैसे इस तरह से हिम्मत करेगा।

 
एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों के लिए रविवार को पुलिस लाइन में कैंप का आयोजन किया गया है। अगर किसी के साथ नौकरी के नाम पर ठगी हुई है तो वह आकर अपनी शिकायत कर सकते हैं। इसकी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed