फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four pet dogs registered; meanwhile, people face confusion navigating the corporation's two websites.

Gorakhpur News: डॉग रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर धीमी शुरुआत

Thu, 16 Jul 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 16 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Four pet dogs registered; meanwhile, people face confusion navigating the corporation's two websites.
गोरखपुर। नगर निगम की ओर से मंगलवार को शुरू किए गए डॉग रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर शुरुआती दौर में लोगों की प्रतिक्रिया सीमित रही है। अब तक चार पालतू कुत्तों का ही ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया है, जबकि बिल्ली और खरगोश का एक भी रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। वहीं निगम की दो वेबसाइट में लोग उलझे रहे। कई को पेट रजिस्ट्रेशन का लिंक नहीं मिला।
विज्ञापन


नगर निगम ने पालतू कुत्तों के साथ-साथ बिल्ली और खरगोश के पंजीकरण की भी व्यवस्था की है। पंजीकरण के बाद पालतू जानवर नगर निगम के रिकॉर्ड में दर्ज होंगे और भविष्य में उनसे संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण, पहचान और अन्य सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा। इसके साथ ही शहर में पालतू पशुओं का व्यवस्थित डाटा भी तैयार होगा। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि पोर्टल की शुरुआत अभी हुई है, इसलिए लोगों में जागरूकता बढ़ने में समय लगेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल चार पालतू कुत्तों का पंजीकरण हुआ है। आने वाले दिनों में प्रचार-प्रसार और जागरूकता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोग अपने पालतू पशुओं का पंजीकरण कराएंगे, जिससे उनकी संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन

दो वेबसाइट में उलझे लोग
पेट रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरु होने से दो वेबसाइट में लोग उलझे रहे। नगर निगम की एक दूसरी वेबसाइट जिसमें टैक्स जमा करने का ऑप्सन मिल रहा है। उसमें लोग पेट रजिस्ट्रेशन का पोर्टल ढूंढ रहे हैं जो नहीं मिल रहा है। जबकी एक अन्य ऑफिसियल वेबसाइट में यह रजिस्ट्रेशन खुला हुआ है। लोहिया एनक्लेव तारामंडल के आदित्य चंद कौशिक ने बताया कि नगर निगम ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा तो शुरू की है लेकिन पेट रजिस्ट्रेशन का कोई लिंक नही है। पहले ऑफलाइन में बहुत भाग-दौड़ होती थी। इस ऑनलाइन सुविधा का जल्द शुरू होना बेहद जरूरी है। विवेकापुरम, तारामंडल के मोहित सिंह ने बताया कि ऑनलाइन सुविधा की खबर सुनकर मैंने मंगलवार रात ही पोर्टल खोला था। पोर्टल पर पेट रजिस्ट्रेशन का कोई विकल्प ही नहीं दिख रहा। लोग परेशान हैं कि अप्लाई कहां करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
नगर निगम की ऑफिसियल वेबसाइट https://gorakhpurnagarnigam.up.gov.in/ पर जाएं। आपके बीच में पहला ही बिंदू पेट लाइसेंस के लिए यहां क्लिक करें दिखेगा। इसको क्लिक करने पर एक नया पेज खुलकर आएगा। इसमें बायीं ओर नीचे रजिस्टर नॉउ का दिखेगा। इस पर क्लिक करने पर एकाउंट बनाने का आप्सन व लॉगिन का ऑप्सन आएगा। नया एकाउंट बनाने के लिए मोबाइल नंबर डालना होगा। इसके बाद ओटीपी आएगी। इसके बाद सारी डिटेल भरने पर पेट का रजिस्ट्रेशन होगा। सारा डिटेल भरने के बाद कुत्ते का फोटो भी अपलाेड करना होगा। कुत्ते के बारे में पूरी जानकारी देनी होगी। अंत में सबमिट का ऑप्सन आएगा। इसके बाद पेमेंट का ऑप्सन आएगा 200 रुपये जमा करना होगा। जांच के बाद अप्रूव होने के बाद प्रमाणपत्र डाउनालोड हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed