फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four arrested including woman on charges of theft, sent to jail

Gorakhpur News: चोरी करने के आरोप में महिला समेत चार गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Mon, 30 Oct 2023 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Four arrested including woman on charges of theft, sent to jail
गोरखनाथ थाने में गिरफ्तार चोरी का आरोपी।
दानपात्र से चोरी 38 हजार 8 सौ रुपये, मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जिले के अलग-अलग थाना की पुलिस ने चोरी के आरोप में महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। महिला आरोपी के पास से दानपात्र से चोरी 38 हजार 800 रुपये सहित अन्य आरोपियों के पास चोरी के सामान को बरामद किया गया है। सभी आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
गोरखनाथ पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने के आरोपी गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी का मोबाइल फोन व एक हजार रुपये बरामद किया गया। आरोपी की पहचान खपड़े वाली मस्जिद के पास रहने वाले सोनू उर्फ नूर मोहम्मद के रूप में हुई है। उसने दो दिन पहले मोहल्ले के एक घर में घुसकर रुपये व मोबाइल फोन चुराए थे। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पहचान होने के बाद रविवार की सुबह सोनू को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

कैंट पुलिस ने मंदिर के दानपात्र से रुपये चुराने वाली महिला को रविवार की सुबह गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी के 38800 रुपये बरामद किए गए। प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट रणधीर मिश्रा ने बताया कि 27 अक्तूबर की रात को बिलंदपुर काली मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर महिला ने रुपये चुरा लिए। उसकी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटेज के जरिए पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि काशीराम आवास में रहने वाली सपना ने वारदात को अंजाम दिया है। कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूटी थी। रविवार की सुबह पैडलेगंज चौकी प्रभारी ने महिला को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर दानपात्र से चोरी हुए 38,800 रुपये बरामद कर लिए। खोराबार पुलिस ने चोरी के एक आरोप में एक नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरेापी की पहचान एम्स इलाके के नवलपुरवा निवासी विकास भारती के रूप में हुई है। उसके पास से चोरी के दो मोटर पंप बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed