फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Foundation day of Gorakhpur station will be celebrated for first time

Gorakhpur News: पहली बार गोरखपुर स्टेशन का मनेगा स्थापना दिवस... कटेगा केक, लगेगी प्रदर्शनी

Mon, 13 Nov 2023 08:11 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 13 Nov 2023 08:11 AM IST
सार

गोरखपुर स्टेशन का स्थापना दिवस कभी मनाया नहीं गया। अब रेल प्रशासन ने स्थापना दिवस को यादगार बनाने का निर्णय लिया है। ताकि यात्रियों को भी इस रेलवे के महत्व और इसकी उपलब्धता के बारे में पता चल सके। साथ ही नई पीढ़ी यह जान सके कि इस रेलवे की विकास यात्रा कैसी रही और कौन से ऐसी उपलब्धियां रही हैं।

विज्ञापन
Foundation day of Gorakhpur station will be celebrated for first time
Gorakhpur Railway station - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पहली बार पूर्वोत्तर रेलवे में अब स्टेशनों का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत गोरखपुर से होगी। यह स्टेशन 15 जनवरी 1885 को अस्तित्व में आया था। लिहाजा 15 जनवरी 2024 को गोरखपुर जंक्शन पर उत्सव जैसा माहौल रहेगा। प्लेटफॉर्म पर ही केक काटा जाएगा और वंदे भारत ट्रेन के यात्रियों को गुलाब का फूल देकर उनका वेलकम किया जाएगा। इसके साथ ही एसी लाउंज के पास एक फोटो गैलरी लगाई जाएगी। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे की विकास यात्रा से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहरों को रखा जाएगा। रेल प्रशासन ने अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

गोरखपुर जंक्शन को अंग्रेजों ने बनाया था। रेलवे के दस्तावेज के मुताबिक उस दौरान सोनपुर से छपरा, गोरखपुर होकर मनकापुर तक मेन लाइन बिछाई गई थी। स्टेशन की इमारत एक मंजिला थी और आधा दर्जन कमरे थे। टाइल्स वाली छत थी। पूर्वी छोर पर स्थित कमरा रिफ्रेशमेंट रूम था। सिग्नलिंग बहुत ही आदिम थी।

विज्ञापन


स्टेशन मास्टर के कार्यालय के सामने प्लेटफॉर्म पर एक चार लीवर फ्रेम, सामने वाले बिंदुओं पर चार घरेलू संकेतों को नियंत्रित करता था। उस समय केवल बिजली से जगमगाते बंगले एजेंट और लोको सुपरिंटेंडेंट के थे। लाइट एजेंट के परिसर में एक छोटे से प्लांट से आती थी, जिसे उन्होंने अपने खर्च पर लगाया था। यात्रियों के बैठने के लिए एक वेटिंग रूम था। जबकि अंग्रेजों के लिए वीआईपी रूम भी था। इसमें किसी और को जाने की इजाजत नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

गठन के बाद से अभी तक स्टेशन का स्थापना दिवस कभी मनाया नहीं गया। अब रेल प्रशासन ने स्थापना दिवस को यादगार बनाने का निर्णय लिया है। ताकि यात्रियों को भी इस रेलवे के महत्व और इसकी उपलब्धता के बारे में पता चल सके। साथ ही नई पीढ़ी यह जान सके कि इस रेलवे की विकास यात्रा कैसी रही और कौन से ऐसी उपलब्धियां रहीं हैं।

 

स्टेशन की ऐतिहासिकता के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से प्रमुख स्टेशनों का स्थापना दिवस मनाए जाने की तैयारी की जा रही है। इस अवसर पर फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से स्टेशन के इतिहास को यात्रियों को दिखाया जाएगा।-पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ-एनईआर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed