फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Found dead body of an elderly man in sant kabir nagar

संतकबीरनगर: मेड़बंदी करने गए बुजुर्ग का मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी पुलिस की नजर

Wed, 06 Oct 2021 05:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 06 Oct 2021 05:22 PM IST
सार

मंगलवार को निकले थे, न लौटने पर देर शाम शुरू हुई खोजबीन, सूचना पर आसपास के लोग जुटे, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी पुलिस की नजर।

विज्ञापन
Found dead body of an elderly man in sant kabir nagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संतकबीरनगर जिले के महुली क्षेत्र के चिकिनी गांव के सीवान में स्थित नाले के किनारे बुधवार को बुजुर्ग का शव मिला। सूचना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। शव की शिनाख्त बगल के गांव जमिरा निवासी 62 वर्षीय किशोर के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की वजह को लेकर ग्रामीण तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे। वहीं पुलिस की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है।

विज्ञापन


चिकिनी सीवान में स्थित नाला के सटे धान के खेत में बुजुर्ग का शव कुछ लोगों ने देखा और शोर मचाया। शोर सुनकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शव की पहचान बगल गांव जमिरा निवासी 62 वर्षीय किशोर पुत्र वीर राजभर के रूप में हुई।
विज्ञापन


मृत शख्स की पत्नी पानमती देवी ने बताया कि मंगलवार को किशोर हाथ में फावड़ा लेकर खेत की मेड़बंदी करने गए थे। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की गई। पूरी रात तलाश के बाद भी किशोर का पता नहीं चला। मौके पर जुटे ग्रामीण तरह-तरह की आशंका व्यक्त कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मामले से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही थी। वैसे लोग चर्चा कर रहे थे कि मृत नाले के किनारे तक कैसे पहुंचा। वैसे मृतक के शरीर पर बाहरी चोट के निशान दिखाई नहीं दिए।


चौकी प्रभारी मुखलिसपुर धर्मेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक की पत्नी पानमती देवी के सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed