Amarmani Tripathi: रिहाई के बाद भावुक हुए पूर्व मंत्री अमरमणि, बोले- भगवान का शुक्र है कि घरवालों से मिला दिया
शुक्रवार की शाम को जैसे यह पता चला कि थोड़ी ही देर में पूर्व मंत्री और उनकी पत्नी की रिहाई हो जाएगी, अचानक मीडिया और समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे पूर्व मंत्री खुद को असहज महसूस करने लगे और कमरे से बाहर आए ही नहीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभी कुछ कह पाने की स्थिति में नहीं हूं। तबीयत साथ नहीं दे रही। वर्षों बाद ही सही, प्रभु ने घरवालों से मिला दिया...अब क्या कहूं मैं। लंबे समय बाद अपनों को इस तरह से करीब देख रहा हूं। अचानक से सभी का पूरा जीवन बदल गया। भगवान का शुक्र है कि उन्होंने खुशियां लौटा दीं। धीरे-धीरे जिंदगी को सामान्य करने की कोशिश करूंगा। हालांकि ये इतना भी आसान नहीं है।
उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी रिहाई के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भावुक हो गए। बोले...बस अब कुछ नहीं कहूंगा। पूर्व मंत्री के रिहा होने के बाद उनके शुभचिंतक और रिश्तेदार देर रात मोबाइल फोन पर बधाई देते रहे। कई लोगों ने पूर्व मंत्री के बेटे अमनमणि त्रिपाठी को फोन किया और बात करवाकर बधाई देने की बात कही। लेकिन अस्वस्थ होने के कारण पूर्व मंत्री से उनकी बात नहीं हो सकी।
इसे भी पढ़ें: सबकी नजर..अमरमणि की सियासी धुन पर्दे के पीछे से सुनाई देगी या आगे से, अटकलों का बाजार गर्म
हाई ब्लॅड प्रेशर है...कमरे से बाहर आए ही नहीं अमरमणि
शुक्रवार की शाम को जैसे यह पता चला कि थोड़ी ही देर में पूर्व मंत्री और उनकी पत्नी की रिहाई हो जाएगी, अचानक मीडिया और समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे पूर्व मंत्री खुद को असहज महसूस करने लगे और कमरे से बाहर आए ही नहीं। कमरे के पास रहने वाले लोगों ने बताया कि इस समय उनको हाई ब्लॅड प्रेशर है और वह आराम कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: मधुमिता हत्याकांड से खत्म हो गया था अमरमणि का राजनीतिक सफर, बेटे अमन ने संभाली विरासत
मंडलीय कारागार के अधिकारियों ने जब परवाने पर हस्ताक्षर करवाया तो भी पूर्व मंत्री गुमसुम ही थे। बेटे अमनमणि त्रिपाठी ने बताया कि पिता अभी शारीरिक रूप से स्वस्थ नहीं हैं। घर पर बड़ों की राय के बाद मां-पिता का चिकित्सकीय परीक्षण करवाने के साथ बेहतर से बेहतर इलाज करवाएंगे। माना जा रहा है कि पूर्व मंत्री अभी एक-दो दिन मेडिकल कॉलेज में ही रह सकते हैं। इसके बाद वह अपने आवास पर जाएंगे।