फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Former died in road accident in sant kabir nagar

संतकबीरनगर: खेत की जुताई कर घर लौट रहा था किसान, नहीं पता था ऐसे मिलेगी मौत

Wed, 25 Mar 2020 04:35 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, संतकबीरनगर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 25 Mar 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
Former died in road accident in sant kabir nagar
हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के मनिकापार के पास बुधवार को ट्रैक्टर पलट जाने से उसके नीचे दब कर एक किसान की मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे किसान को बाहर निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पीड़ित परिवार का रो- रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन


ये है मामला
मिली जानकारी के मुताबिक मनिकापार गांव निवासी 56 वर्षीय शंभू शरण बुधवार को दोपहर में ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई करने गए थे। खेत की जुताई करके वह ट्रैक्टर लेकर लोहरैया- कूरीबाजार मार्ग पर चढ़ रहे थे। उसी समय अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। जिसके नीचे दबकर मौके पर ही शंभू की मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने ट्रैक्टर के नीचे से दबे किसान को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे में किसान की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दब जाने से किसान की मौत हो गई। शव का पास्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed