फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   football player gorakhpur

फुटबॉल खिलाड़ियों को नहीं देना होगा पंजीकरण शुल्क

Wed, 14 Oct 2020 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
football player gorakhpur
फुटबॉल खिलाड़ियों को नहीं देना होगा पंजीकरण शुल्क
विज्ञापन

गोरखपुर। अखिल भारतीय फुटबॉल संघ ने कोरोना संकट को देखते हुए सत्र 2020-21 में फुटबॉल खिलाड़ियों के पंजीकरण के नवीनीकरण शुल्क को माफ कर दिया है।
वहीं अब नए फुटबॉल खिलाड़ियों को भी पंजीकरण कराने के लिए किसी प्रकार का फीस नहीं देनी होगी। केवल आधार, जन्म प्रमाणपत्र की स्वहस्ताक्षरित छाया प्रति से ही पंजीकरण की प्रक्रिया को 20 दिसंबर तक पूरा किया जा सकता है।

जिला फुटबॉल संघ के सचिव हमजा खान ने बताया कि प्रदेश के फुटबॉल खिलाड़ियों का प्रत्येक वर्ष पंजीकरण फुटबॉल संघ की ओर से कराया जाता है। पंजीकरण कराने वाले खिलाड़ी ही जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा में प्रतिभाग करने के पात्र हो जाते हैं। प्रत्येक खिलाड़ी से 100 रुपये की फीस फुटबॉल संघ की ओर से जमा कराई जाती है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण फार्म को किसी भी कार्यदिवस में हासिल किया जा सकता है। संघ की ओर से केवल शुल्क नहीं लेने का फैसला किया गया है। मगर पंजीकरण का नवीनीकरण सभी खिलाड़ियों के लिए कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed