फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Food Safety Department team visited the shop located on Medical College Road.

UP: जोमैटो से मंगाया पिज्जा, खोला तो अंदर निकला कीड़ा, खाद्य विभाग का छापा- पनीर का नमूना लैब भेजा

Sun, 05 Jul 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 05 Jul 2026 02:11 AM IST
सार

उपभोक्ता आनंद कृष्णा ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप जोमैटो के माध्यम से पिज्जा मंगाया था। उनका आरोप है कि पिज्जा में कीड़ा निकला। शिकायत मिलने पर सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने रसोई की जांच की।

विज्ञापन
Food Safety Department team visited the shop located on Medical College Road.
पिज्जा में निकला कीड़ा - फोटो : स्त्रोत-खाद्य विभाग

विस्तार

अगर आप ऑनलाइन पिज्जा मंगा रहे हैं तो सावधान हो जाइए। शहर में ऑनलाइन मंगाए गए एक पिज्जा में कीड़ा मिलने की शिकायत सामने आई है। शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मेडिकल कॉलेज रोड स्थित दुकान पर छापा मारा। विभाग ने पनीर का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी।
विज्ञापन


उपभोक्ता आनंद कृष्णा ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप जोमैटो के माध्यम से पिज्जा मंगाया था। उनका आरोप है कि पिज्जा में कीड़ा निकला। शिकायत मिलने पर सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने रसोई की जांच की।
विज्ञापन


टीम को कीट नियंत्रण और साफ-सफाई के इंतजाम संतोषजनक नहीं मिले। जांच के दौरान पिज्जा बनाने में इस्तेमाल हो रहे खुले पनीर का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा गया। विभाग ने दुकानदार को साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सुधार नोटिस भी जारी किया है। साथ ही पिज्जा ऑर्डर लेकर डिलीवरी देने वाली कंपनी को भी को स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले अधिकारी
ऑनलाइन मंगाए गए पिज्जा को लेकर शिकायत सामने आई है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई गई है। प्रयोगशाला की रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। पिज्जा डिलीवरी देने वाली कंपनी को भी स्पष्टीकरण देने को कहा गया है: डॉ. सुधीर कुमार सिंह, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed