फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   flood in gorakhpur

बाढ़ : फसलों के नुकसान का आकलन करने के लिए टीम गठित

Fri, 14 Aug 2020 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
flood in gorakhpur
बाढ़ : फसलों के नुकसान का आकलन करने के लिए टीम गठित
विज्ञापन

गोरखपुर। जिले में बाढ़ की वजह से नुकसान हुई फसलों के आकलन के लिए जिला प्रशासन ने राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम गठित कर दी है। आकलन पूरा होते ही पीड़ित किसानों को नुकसान हुई फसलों के मुआवजे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक में सीडीओ ने निर्देश दिया कि यह मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता वाला काम है। इसे प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए। बता दें कि दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को गोरखपुर आए मुख्यमंत्री ने पाली में बाढ़ से पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित करते हुए यह वादा किया था कि जल्द ही किसानों को बाढ़ से प्रभावित हुई फसल का मुआवजा भी मिलेगा।

बैठक के दौरान सीडीओ इंद्रजीत सिंह ने जल निगम के अधिकारियों से पेयजल कार्यों की सूूची तलब की। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले की जनता तक शुद्ध पेयजल पहुंचना चाहिए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। करीब एक घंटे तक चली समीक्षा बैठक में सीडीओ ने सभी परियोजनाओं की प्रगति जांची। उन्होंने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर लैब टेक्नीशियन, डॉक्टर, दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। किसी भी मरीज को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने छात्रवृत्ति, किताबों के वितरण, पेंशन, आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण, नई सड़कों के निर्माण आदि की भी समीक्षा करते हुए काम की रफ्तार बढ़ाने का निर्देश दिया। सीडीओ ने कहा कि धान खरीद की तैयारी अभी से शुरू कर दी जाए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि कृषि विभाग संबंधित बैंक से संपर्क में रहकर यह सुनिश्चित करें कि किसानों को समय से बीमा मिले। उन्होंने बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए फसलों के बीमा के संबंध में जानकारी ली तो बताया गया कि राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम का गठन कर दिया गया है जो सर्वे कर किसानों को उनके फसल के नुकसान का मुआवजा दिलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed