फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Flat size and design changed in Khorabar township gorakhpur

Gorakhpur News: खोराबार टाउनशिप में फ्लैट की साइज और डिजाइन बदली, 19 से शुरू होगा पंजीकरण

Thu, 18 May 2023 01:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 18 May 2023 01:44 PM IST
सार

जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि खोराबार टाउनशिप एवं रोहिणी एन्क्लेव के ले-आउट में कुछ संशोधन किया गया है। 18 मई को आयोजित बोर्ड बैठक में रेट पर सहमति बन जाने के बाद 19 मई से पंजीकरण खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
Flat size and design changed in Khorabar township gorakhpur
गोरखपुर विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की खोराबार टाउनशिप योजना के फ्लैट की साइज और डिजाइन में कुछ बदलाव किया गया है। यह बदलाव मिनी एमआईजी और एमआईजी के फ्लैट में दिखाई पड़ेगा। पहले की डिजाइन में मिनी एमआईजी में एक बेडरूम, एक स्टडी रूम व एक हाॅल शामिल था।
विज्ञापन


अब इसमें से स्टडी रूम की व्यवस्था खत्म कर इसे टू-बीएचके बनाया जाएगा। इसी तरह एमआईजी फ्लैट को टू बीएचके की जगह थ्री बीएचके बनाया जाएगा। डिजाइन बदलने के साथ ही दोनों ही तरह के फ्लैट के आकार में भी करीब पांच वर्ग मीटर तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन


देवरिया बाईपास किनारे खोराबार क्षेत्र में लांच हुई इस योजना में भूखंड के साथ ही प्राधिकरण ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, मिनी एमआईजी एवं एमआईजी फ्लैट बनाएगा। अभी इसकी दर सार्वजनिक नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: यह हैं गोरखपुर की 73 अवैध कॉलोनियां: प्लाट खरीद फंस गए लोग, घर बना नहीं सकते, बेचना भी मुश्किल


इसी संबंध में बृहस्पतिवार को बोर्ड बैठक आयोजित की गई है, जिसमें इनके दरों पर मुहर लगेगी। इसके बाद 19 से प्राधिकरण खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के तहत भूखंड और फ्लैट आदि के लिए पंजीकरण शुरू कर देगा। उधर, मानबेला में प्रस्तावित रोहिणी एन्क्लेव के भी फ्लैट की डिजाइन व साइज में इसी तरह बदलाव किया गया है।

जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि खोराबार टाउनशिप एवं रोहिणी एन्क्लेव के ले-आउट में कुछ संशोधन किया गया है। 18 मई को आयोजित बोर्ड बैठक में रेट पर सहमति बन जाने के बाद 19 मई से पंजीकरण खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed