{"_id":"6375ead0429d8c3a763fde32","slug":"five-new-dengue-patients-found-in-gorakhpur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: गोरखपुर में डेंगू के पांच नए मरीज मिले, कुल संख्या हुई 232","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: गोरखपुर में डेंगू के पांच नए मरीज मिले, कुल संख्या हुई 232
Thu, 17 Nov 2022 01:33 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 17 Nov 2022 01:33 PM IST
सार
डेंगू संक्रमण की जांच में बुधवार को पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। अभी तक जिले में 232 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें शहरी क्षेत्र के 146 व ग्रामीण क्षेत्र के 89 लोग हैं। नौ रोगी अस्पतालों में भर्ती हैं।
विज्ञापन
dengue alert
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में डेंगू संक्रमण की जांच में बुधवार को पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। अभी तक जिले में 232 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें शहरी क्षेत्र के 146 व ग्रामीण क्षेत्र के 89 लोग हैं। नौ रोगी अस्पतालों में भर्ती हैं।
विज्ञापन
जिला मलेरिया नियंत्रण अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि बुधवार को दीवान बाजार, माया बाजार, बेतियाहाता, राप्तीनगर व पीपीगंज में एक-एक संक्रमित मिले हैं। इनकी उम्र क्रमश: 35, 19, 18, 28, 50 वर्ष है।
विज्ञापन
बताया कि डेंगू रोगियों के सत्यापन के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम दीवान बाजार, घासीकटरा गई थी। जांच में तीन घरों में मच्छरों के लार्वा मिले। उन्हें नोटिस जारी कर हिदायत दी गई है कि अगले सप्ताह जांच में पुन: लार्वा मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। 789 स्थानों पर सोर्स रिडक्शन किया गया।
विज्ञापन