{"_id":"5e6b3fa78ebc3ea7ef38cb95","slug":"five-mlas-filed-defamation-case-on-contract-accused-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच विधायकों ने कराया मानहानि का केस, ठेके में कमीशन का आरोप लगाने वाले 13 नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच विधायकों ने कराया मानहानि का केस, ठेके में कमीशन का आरोप लगाने वाले 13 नामजद
Fri, 13 Mar 2020 01:39 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 13 Mar 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
FIR
मेहदावल सहित जिले के पांच विधायकों पर कमीशन लेकर पीडब्लूडी में ठेका दिलाने का आरोप सामने आया है। सार्वजनिक तौर पर आरोप लगाने का मामला संज्ञान में आते ही कोतवाली में तहरीर दी गई। सदर विधायक दयाराम चौधरी, महादेवा विधायक रवि सोनकर, रुधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल और हर्रैया विधायक अजय सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि आईपीसी की धारा 500 मानहानि के तहत 13 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें उदय सिंह, अवधेश सिंह, महेंद्र पांडेय, पुनीत चौधरी, अशोक यादव, रामप्रकाश वर्मा, दीनानाथ शर्मा, राम आशीष द्विवेदी, ओम प्रकाश पांडे, अमरनाथ यादव, विनीत सिंह, संजय चौधरी, संजय सिंह सभी नाम पता अज्ञात पर यह केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन