{"_id":"5fd90dfa8ebc3e3d970af7de","slug":"five-laborers-buried-under-debris-one-dead-gorakhpur-city-news-gkp377009139","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम की दीवार गिरने से पांच मजदूर मलबे में दबे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदाम की दीवार गिरने से पांच मजदूर मलबे में दबे, एक की मौत
विज्ञापन

झंगहा (गोरखपुर)। झंगहा इलाके में एक प्राइवेट गोदाम की दीवार मंगलवार की देर शाम गिर गई। हादसे में पांच मजदूर मलबे में दब गए। गंभीर रूप से घायल तीन मजदूरों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने झंगहा इलाके के ब्रह्मपुर टोला पिपरहिया निवासी जवाहिर निषाद (58) को मृत घोषित कर दिया।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, ब्रह्मपुर के पिपरहिया गांव निवासी जवाहिर निषाद दिहाड़ी पर पल्लेदार के रूप में ब्रह्मपुर हाट बाजार शाखा में काम करते थे। ब्रह्मपुर हाट शाखा में जगह नहीं होने के कारण बेलही मोड़ स्थित एक प्राइवेट गोदाम में धान खरीद करके रखा जा रहा है। उसी गोदाम में जवाहिर निषाद व पिपरहिया गांव के ही फागू (45), कन्हैया (50) धान की बोरी रख रहे थे। उनके साथ दो अन्य मजदूर भी थे। इसी बीच गोदाम की दीवार गिर गई। जवाहिर, फागू, कन्हैया समेत पांच मजदूर दीवार के मलबे में दब गए। घायल जवाहिर, फागू और कन्हैया आदि को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मपुर पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जवाहिर, फागू व कन्हैया को जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में जवाहिर की मौत हो गई। फागू और कन्हैया का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। अन्य दो मजदूरों को हल्की चोट बताई जा रही है।
जवाहिर की मौत की खबर उनके घर पहुंची तो कोहराम मच गया। जवाहिर की पत्नी शीला देवी रो-रो कर अचेत हो जा रही हैं। जवाहिर के दो बेटे रविंद्र व सूर्यनारायण तथा दो बेटियां बबिता व अंजनी हैं। जिसमें से एक बेटी की शादी अभी 15 दिन पूर्व ही हुई है। परिजनों का आरोप है कि गोदाम की दीवार सात आठ साल पुरानी है और जर्जर हो चुकी है।
विज्ञापन
तीन माह पहले मेरी पोस्टिंग हुई है। हाट बाजार शाखा व प्राइवेट गोदाम की दीवार ठीक थी। प्रथमदृष्टया बोरा टकराने से दीवार गिरी है।
- भारत कुमार, एसएमआई, हाट बाजार शाखा, ब्रह्मपुर
गोदाम की दीवार गिरने से मौत की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- अभिनव मिश्रा, माईधिया चौकी इंचार्ज