फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Five killed in landslides triggered by torrential rains in Mumbai

बारिश का कहर: मुंबई में भूस्खलन से खत्म हो गया देवरिया के प्रभु का कुनबा, मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Tue, 20 Jul 2021 12:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Tue, 20 Jul 2021 12:09 PM IST
सार

दो लड़कियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Five killed in landslides triggered by torrential rains in Mumbai
मुंबई में भारी बारिश - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बारिश तबाही लेकर आई। किसी के घर का चिराग बुझ गया तो किसी का परिवार ही उजड़ गया। इस हादसे से देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र का पिपरा भुवाल गांव हील गया है। इस गांव के एक ही परिवार के पांच लोगों की पहाड़ टूट कर गिर जाने से मौत हो गई। वहीं दो लड़कियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों का इलाज थाणे हॉस्पिटल में चल रहा है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के पिपरा भुवाल निवासी प्रभुजी यादव अपने परिवार के साथ मुंबई के थाणे जिले के कलवा में रहता था। वहां पर फर्नीचर का कारोबार करता था। साथ में पत्नी विद्यावती व चार बेटियां व एक बेटा भी रहते थे। 
विज्ञापन


प्रभूजी पहाड़ी पर मकान बनवा कर रह रहे थे। कई दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश हो होने की वजह से सोमवार शाम को पहाड़ी टूट गई और प्रभूजी की मकान पहाड़ी के साथ जमीन पर गिर गई। जिसमें घटनास्थल पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। जिसमें प्रभूजी (42), पत्नी विद्यावती (40), बेटा रवि यादव (12), सिमरन (08), संध्या (4) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दो बेटियां आंचल (15) व प्रीति (06) बुरी तरह घायल हैं जिनका इलाज थाणे हॉस्पिटल में चल रहा है। गांव में मातम छा गया है चारों तरफ इसी घटना की चर्चा हो रही है। पूरा क्षेत्र गम व शोक में डूब गया है। 


ग्रामीण बताते हैं कि प्रभूजी बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे। चार बेटीयों का पालन- पोषण करने के लिए मुंबई में बस गए। बच्चों की पढ़ाई- लिखाई, शादी की चिंता ने प्रभूजी को घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया था। धीरे- धीरे मुंबई प्रभूजी को भाने लगा था। अचानक हुए हादसे में प्रभुजी का कुनबा ही खतम हो गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed