फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Firing at student leader's home: Viral video forms the basis of investigation, criminal records to be scrutinized and history sheet to be opened

Gorakhpur News: आर्थके के बर्थडे पर इसी पिस्टल से की थी हर्ष फायरिंग.. अब पुलिस के रडार पर 24 दोस्त

Tue, 24 Feb 2026 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Firing at student leader's home: Viral video forms the basis of investigation, criminal records to be scrutinized and history sheet to be opened
छात्रनेता के घर पर फायरिंग: वायरल वीडियो बना जांच का आधार, आपराधिक रिकॉर्ड खंगालकर हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। छात्रनेता उज्जवल यादव के घर पर हुई फायरिंग की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस की जांच से पता चला है कि जिस पिस्टल से उज्जवल के घर पर गोलियां चलाई गईं, उसी से एक दिन पहले आर्थक के जन्मदिन समारोह में खुलेआम हर्ष फायरिंग की गई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से पता चला है कि 20 फरवरी को हुई इस पार्टी में 24 से अधिक दोस्त शामिल हुए थे। पुलिस अब इस पार्टी में शामिल दोस्तों के बारे में जानकारियां जुटा रही है।
पुलिस का कहना है कि बर्थडे पार्टी के नाम पर समारोह में जमकर हंगामा हुआ था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक हाथों में पिस्टल लहराते हुए आर्थक के केक काटते ही कई राउंड फायरिंग कर रहे हैं। यह वीडियो अब पुलिस के लिए अहम साक्ष्य बन चुका है।
विज्ञापन



जांच में यह भी सामने आया है कि बर्थडे पार्टी में इस्तेमाल की गई पिस्टल ही छात्रनेता उज्जवल के घर पर दहशत फैलाने के लिए दोबारा निकाली गई। शनिवार देर रात हुई इस फायरिंग से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। गोलियों की आवाज सुनकर लोग सहम गए और अपने-अपने घरों में दुबक गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम को छात्रनेता उज्जवल यादव के गेट के बाहर पिस्टल के आठ खाली खोखे मिले थे। इसे टीम ने अपने कब्जे में ले लिया था। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों घटनाओं के वीडियो फुटेज कब्जे में लेकर तकनीकी जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल वीडियो की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। बर्थडे पार्टी में मौजूद युवकों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सभी के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी है।



हिरासत में लिए गए दो संदिग्ध युवकों से पूछताछ



एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि आर्थक और उसके दो साथियों अनीश शुक्ला और विपिन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब उनके आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि आर्थक और उसके कई साथी पहले भी आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं। इसी आधार पर पुलिस उनके खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी में जुटी है।




हर्ष फायरिंग मामले में भी प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी



पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों के प्रदर्शन और फायरिंग जैसे गंभीर अपराध किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग के मामले में भी प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed