{"_id":"6a760384de0a2ec212009a62","slug":"firefighters-brought-fire-at-gorakhpur-chatori-gali-under-control-in-about-20-minutes-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर की चटोरी गली में लगी आग: कबाब-पराठा की दुकान से भागे लोग, 20 मिनट में फायर कर्मियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर की चटोरी गली में लगी आग: कबाब-पराठा की दुकान से भागे लोग, 20 मिनट में फायर कर्मियों ने पाया काबू
Fri, 07 Aug 2026 09:40 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Fri, 07 Aug 2026 09:40 PM IST
सार
गोरखपुर की चटोरी गली में शुक्रवार रात करीब 8:52 बजे कबाब-पराठा की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर दुकान और आसपास मौजूद लोग बाहर निकलकर भागने लगे।
विज्ञापन
चटोरी गली में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर की चटोरी गली में शुक्रवार रात कबाब-पराठा की दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही दुकान में मौजूद लोग और आसपास घूमने आए लोग बाहर निकलकर भागने लगे। घटना रात करीब 8:52 बजे की बताई जा रही है।
आग की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फायर कर्मियों ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना के दौरान चटोरी गली में लोगों के बीच कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।