फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fire broke out in Tarkulha forest, fire brigade brought it under control within an hour

Gorakhpur News: तरकुलहा जंगल में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में पाया काबू

Wed, 22 Apr 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 22 Apr 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in Tarkulha forest, fire brigade brought it under control within an hour
सरदारनगर। चौरीचौरा क्षेत्र के तरकुलहा जंगल में मंगलवार को करीब ढाई बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। पछुआ हवा के तेज चलने के कारण आग तेजी से फैलने लगी, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

हवा की तेज रफ्तार के कारण आग बुझाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि आग जंगल के घने हिस्से तक नहीं पहुंच सकी, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। हवा के चलते आग की लपटें भरतपुर गांव की ओर बढ़ रही थीं, लेकिन ग्रामीणों की मदद और फायर ब्रिगेड की तत्परता से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। आग की चपेट में आने से पेड़ों की जड़ें और सूखे पत्ते जलकर राख हो गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed