फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIR lodged against groom and his family for marrying for the second time

Gorakhpur News: दूसरी शादी रचाने पहुंचे दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Wed, 26 Nov 2025 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against groom and his family for marrying for the second time
- पहली शादी छिपाकर 14 लाख रुपये हड़पने का आरोप
विज्ञापन

- खेत रेहन और उधार लेकर किया था 12 लाख का खर्च, बारात लौटी वापस
संवाद न्यूज एजेंसी
सहजनवां। थाना क्षेत्र के नरौली में दूसरी शादी रचाने पहुंचे दूल्हे और उसके परिजनों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। लड़की पक्ष का आरोप है कि दूल्हे ने अपनी पहली शादी की जानकारी छुपाई और जालसाजी कर 14 लाख रुपये हड़प लिए।
नरौली निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी बशारतपुर, खरैया पोखरा निवासी कृष्ण नारायण शुक्ल के साथ तय की थी। 23 नवंबर को बारात धूमधाम से पहुंची। द्वारपूजा व सत्कार के बाद जयमाल की तैयारियां की जा रही थीं। इसी दौरान अचानक साधना मिश्रा नामक महिला थाना धनघटा, जनपद संतकबीरनगर की पुलिस टीम के साथ पहुंचकर हंगामा करने लगी। महिला ने मौके पर ही युवक पर अपनी पहली पत्नी होते हुए दूसरी शादी रचाने का गंभीर आरोप लगा दिया था।
विज्ञापन

अचानक हुए इस विवाद पर घराती पक्ष भड़क उठा और दूल्हा कृष्ण नारायण शुक्ल व उसके पिता शंभू शुक्ल को रोककर बंधक बना लिया। बाद में लड़की पक्ष के परिजन दूल्हे और उसके परिजनों को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि दूल्हा पक्ष ने अपनी पहली शादी की जानकारी छुपाकर धोखे से रिश्ता तय किया और इस दौरान 14 लाख रुपये हड़प लिए। शादी की तैयारियों में उन्होंने खेत रेहन रखकर व उधार लेकर करीब 12 लाख रुपये खर्च किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी महेश चौबे ने बताया कि लड़की पक्ष की ओर से मिली शिकायत के आधार पर सहजनवां पुलिस ने कृष्ण नारायण शुक्ल, उसके पिता शंभू शुक्ल, मंगल मिश्र सहित अन्य अज्ञात परिजनों के खिलाफ जालसाजी, तथ्य छुपाकर शादी रचाने और धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed