फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Finance Minister Suresh Khanna visit in Bankers Meet at webinar at DDU

पूर्वांचल के विकास के लिए 40 हजार करोड़ की व्यवस्था करें बैंक : सुरेश खन्ना

Fri, 11 Dec 2020 07:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 11 Dec 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
Finance Minister Suresh Khanna visit in Bankers Meet at webinar at DDU
वित्तमंत्री सुरेश खन्ना। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि पूर्वांचल के बैंकर्स हुनरमंद लोगों को लोन दें। ताकि अधिक से अधिक रोजगार सृजन हो सके। उन्होंने बैंकिंग क्षेत्रों से आग्रह किया कि पूर्वांचल के लिए विकास के लिए न्यूनतम 40 हजार करोड़ की व्यवस्था करें।
विज्ञापन


वित्तमंत्री शुकव्रार को गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित मेगा सेमिनार सह वेबिनार के दूसरे दिन संवाद भवन में बैंकर्स मीट को संबोधित कर रहे थे। वित्तमंत्री ने कहा कि सीडी रेसियो बढ़ाने के लिए बैंक उन लोगों को प्रोत्साहित करें जो नए आइडिया लेकर बैंक से लोन मांगने आ रहे हैं। उन्हें लोन देने से रोजगार का सृजन भी होगा। कहा कि हमारा फोकस इस बात पर है कि पूर्वांचल के लोगों को अधिक से अधिक रोजगार मिले।
विज्ञापन


लैंडलेस किसानों को रोजगार देने की आवश्यकता है। बैंक स्वयं सहायता समूह का खाता खोलने में लापरवाही न करें। इंस्टीट्यूशनल फाइनेंस के अपर मुख्य सचिव संजीव मित्तल ने सत्र की शुरूआत करते हुए कहा कि पूर्वांचल के विकास में बैंकर्स का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने बैंकर्स से आग्रह किया कि पूर्वांचल के अधिकांश  छोटे एवं सीमांत किसान हैं। उन्हें छोटी धनराशि की आवश्यकता होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बैंकर्स से आग्रह करते हुए कहा कि किसानों को आसानी से लोन दें। पूर्वांचल विकास बोर्ड के सलाहकार साकेत मिश्र ने कहा कि पूर्वांचल के विकास में केवल आंकडों को देखकर योजना न बनाई जाए, बल्कि जमीनी हकीकत को देखकर योजनाएं बनाई जाएं। विश्वविद्यालय ने इस साल से 50 नए रोजगारपरक कोर्स शुरु किए है। इससे भी पूर्वांचल में रोजगार सृजन होगा। निजी क्षेत्र के लोगों को भी विकास में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यता है।


बड़ौदा यूपी बैंक के चेयरमैन वीपी ग्रोवर, प्रयागराज के इंडियन बैंक के जीएम विनोय कुमार, बैंक आफ बड़ौदा के जीएम बृजेश कुमार सिंह ने भी अपने बैंकों के कार्यों का उल्लेख किया। सह अध्यक्ष प्रो राकेश कुमार तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया।  इस अवसर पर बैंकर्स मीट की संयोजिका प्रो उमा श्रीवास्तव, डीजीएम इंडियन बैंक एके झा, एसबीआई रीजनल मैनेजर मनीष सतपाल, एसबीआई भोपाल के अवनिंद्र सिन्हा आदि शामिल रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed