फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Filariasis eradication campaign will start from today

गोरखपुर: 50 लाख लोगों को दी जाएगी दवा, आज से शुरू हुआ फाइलेरिया उन्मूलन अभियान

Thu, 12 May 2022 09:57 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 12 May 2022 09:57 AM IST
सार

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि 12 मई से शुरू होने वाला यह अभियान 27 मई तक चलेगा। इसमें अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को अपने सामने फाइलेरिया रोधी दवा खिलाएंगे। इसका सेवन दो साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती और गंभीर रोग से पीड़ित लोगों को छोड़कर सभी को करना है। प्रत्येक टीम 25 घर जाकर दवा खिलाएगी।

विज्ञापन
Filariasis eradication campaign will start from today
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की तैयारी स्वास्थ्य विभाग ने कर ली है। जिले में 50 लाख की जनसंख्या को अभियान के दौरान दवा खिलाई जाएगी। इसके लिए 4078 टीम बनाई गई हैं, 815 सुपरवाइजर लगाए गए हैं।  
विज्ञापन


अभियान के तहत बुधवार को धर्मगुरु एवं मदरसा शिक्षक संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। एडिशनल सीएमओ डॉ. एके चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधित किसी भी कार्यक्रम को सफल बनाने में धर्मगुरुओं और शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। सभी ने फाइलेरिया उन्मूलन का संकल्प लिया। शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन


27 तक चलेगा अभियान
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि 12 मई से शुरू होने वाला यह अभियान 27 मई तक चलेगा। इसमें अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को अपने सामने फाइलेरिया रोधी दवा खिलाएंगे। इसका सेवन दो साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती और गंभीर रोग से पीड़ित लोगों को छोड़कर सभी को करना है। प्रत्येक टीम 25 घर जाकर दवा खिलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइलेरिया के प्रति अल्पसंख्यक समाज को किया जागरूक
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए बुधवार मदरसा अंजुमन इस्लामिया खूनीपुर में अल्पसंख्यक समाज की बैठक हुई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष कुमार पांडेय ने बताया कि बैठक का उद्देश्य राष्ट्रीय कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समाज की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करना था। बैठक में कहा गया कि मस्जिदों सहित अन्य धार्मिक स्थलों से लोगों को बताया जाए कि आशा और एएनएम घर-घर जाकर लोगों का फाइलेरिया की दवा खिलाएंगी। गर्भवती को छोड़कर दो साल से ऊपर के सभी लोग इस दवा को जरूर लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed