{"_id":"639d5bdb48c953409c074981","slug":"fight-in-exchange-of-money-at-beer-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: बीयर की दुकान पर रुपये के लेन-देन में मारपीट, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: बीयर की दुकान पर रुपये के लेन-देन में मारपीट, पुलिस कर रही जांच
Sat, 17 Dec 2022 11:34 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गगहा।
अमर उजाला ब्यूरो गगहा।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:34 AM IST
सार
मुनीब ने पूरे पैसे देने को कहा तो युवकों ने बियर शॉप में घुसकर उसे बुरी तरह मारपीट दिया और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। सोनू को पीटने के बाद चारों युवक चार पहिया वाहन में सवार होकर गढ़ही गांव को जाने वाली सड़क पर निकल गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गगहा के रकहट चौराहे पर स्थित बीयर की दुकान पर रुपयों को लेकर हुए विवाद में सेल्समैन को मारपीट कर घायल कर दिया गया। दो आरोपियों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को रकहट के बीयर शॉप पर चार युवक बीयर खरीदने पहुंचे। नगद ना होने की बात कहकर फोन पे के माध्यम से पैसे भेजने लगे, लेकिन नेटवर्क ठीक ना होने से भुगतान कई बार विफल हो गया। जिसके बाद युवक मुनीब सोनू (26) को 500 रुपये नगद देकर पांच बीयर देने की जिद करने लगे।
विज्ञापन
मुनीब ने पूरे पैसे देने को कहा तो युवकों ने बियर शॉप में घुसकर उसे बुरी तरह मारपीट दिया और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। सोनू को पीटने के बाद चारों युवक चार पहिया वाहन में सवार होकर गढ़ही गांव को जाने वाली सड़क पर निकल गए।
विज्ञापन
मुनीम सोनू गढ़ही गांव का मूल निवासी हैं, उसने तुरंत गढ़ही में अपने मित्रों को फोन कर दिया। दो युवक जैसे ही गढ़ही गांव में पहुंचे ग्रामीणों ने घेर लिया और की पिटाई शुरू कर दी। हालांकि, मौका पाकर दो युवक फरार हो गए।